फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian originated US Dr Murti will lead the fight with Covid-19 in America

अमेरिका में कोविड-19 से लड़ाई का नेतृत्व करेंगे डॉ. मूर्ति, भारतवंशी डॉक्टर को मिलेगी सर्जन जनरल की भूमिका

Sat, 05 Dec 2020 04:59 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sat, 05 Dec 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
Indian originated US Dr Murti will lead the fight with Covid-19 in America
भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉक्टर विवेक मूर्ति (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Vivek Murthy

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड-19 पर अपने प्रमुख सलाहकार एवं भारतवंशी डॉ. विवेक मूर्ति को देश का अगला सर्जन जनरल नियुक्त किया है। वे कोविड-19 से लड़ाई का नेतृत्व करेंगे। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि मूर्ति को ओबामा प्रशासन में भी यही भूमिका दी गई थी। ट्रंप प्रशासन के दौरान उन्हें अचानक पद से हटना पड़ा।

विज्ञापन


बाइडन के तीन सदस्यीय कोविड-19 सलाहकार बोर्ड में 43 साल के भारतीय मूल के डॉक्टर मूर्ति शामिल हैं। इस निर्णय में शामिल रहने वाले एक व्यक्ति के हवाले से वाशिंगटन पोस्ट की खबर में कहा गया है कि अमेरिका के पूर्व सर्जन जनरल विवेक मूर्ति को पुरानी भूमिका अदा करने के लिए कहा गया है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा होगी।
विज्ञापन



अमेरिका में सर्जन जनरल का कार्यकाल चार साल का होता है और वह सार्वजनिक स्वास्थ्य के मामलों में सरकार का शीर्ष अधिकारी होता है। मौजूदा कार्यकाल में इस पद पर जेरोम एडम्स नियुक्त हैं। सीनेट में 51-43 मतों की मंजूरी के बाद मूर्ति को को 15 दिसंबर 2014 को सर्जन जनरल के पद पर नियुक्त किया गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने 21 अप्रैल 2017 को उन्हें पदमुक्त कर दिया था। डॉक्टर्स फॉर अमेरिका के सह संस्थापक डॉ. मूर्ति ने कई अस्पतालों में काम किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 दिन तक मास्क पहनने की अपील करेंगे बाइडन 
नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि पद संभालने के बाद वे सबसे पहले अमेरिकी नागरिकों से 100 दिनों तक मास्क पहनने की अपील करेंगे। यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि ट्रंप ने कोरोना की रोकथाम के लिए मास्क पहनने के उपाय को कभी कारगर नहीं माना। जबकि बाइडन मास्क पहनने के मुखर समर्थक रहे हैं और उन्होंने इसे देशभक्ति जताने का एक तरीका बताया है।


फौसी होंगे अमेरिका के मुख्य चिकित्सा सलाहकार 
बाइडन ने कहा है कि डॉ. एंथनी फौसी मुख्य चिकित्सा सलाहकार बने रहेंगे और उनकी कोविड-19 परामर्श टीम के अहम सदस्य होंगे। ‘सीएनएन’ को दिए एक साक्षात्कार में बाइडन ने कहा कि उन्होंने फौसी से कोविड-19 के किसी भी टीके पर विश्वास का वातावरण बनाने और वायरस से निपटने के लिए ‘आर्थिक गतिविधियों को बंद न करने’ की जरूरत पर बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed