फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin woman gets 22 years jail term for strangling stepdaughter to death

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, मिली 22 साल की जेल

Tue, 04 Jun 2019 01:56 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 04 Jun 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Indian origin woman gets 22 years jail term for strangling stepdaughter to death
सौतेली बेटी की हत्या की - फोटो : facebook/glenoaksfamily

भारतीय मूल की एक महिला को अमेरिका में 22 साल की जेल की सजा हुई है। उसने अपनी नौ साल की सौतेली बेटी की बाथ टब में गला दबाकर हत्या कर दी। अदालत ने इस अपराध को अकल्पनीय बताया है।


loader

22 साल की शमदाई अर्जुन न्यूयॉर्क के क्वींस की रहने वाली है। उसे बीते महीने हत्या के मामले में अदालत ने दोषी ठहराया। उसे सोमवार को सजा सुनाई गई है। अर्जुन ने अगस्त 2016 में अपनी सौतेली बेटी एशदीप कौर की गला दबाकर हत्या की थी।  

फैसला सुनाने के बाद क्वींस जिला अटॉर्नी जॉन रियान ने कहा, "इस मामले में आरोपी सौतेली मां की कहानियों से भी परे है। आरोपी ने अकल्पनीय अपराध किया है। उसने बच्ची की छोटी सी गर्दन से उसके हाथ बांध दिए और उससे उसका जीवन छीन लिया। पीड़ित एक मासूम बच्ची थी जो सिर्फ नौ साल की थी।"

19 अगस्त, 2016 को आरोपी अर्जुन को एक गवाह ने देखा था। वो अपने पहले पति रेमंड नारायण और अपने दो पोता-पोती के साथ अपार्टमेंट से बाहर जा रही थी। जब उससे एशदीप के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वो बाथरूम में है और अपने पिता के आने का इंतजार कर रही है।   

जब गवाह ने देखा कि बाथरूम की लाइट कई घंटो से ऑन है, तो उसने एशदीप के पिता सुखविंदर सिंह को फोन किया और बता दिया कि वह बाथरूम का दरवाजा खोलकर खुद एशदीप को देखने जा रही है। गवाह का कहना है कि उसने बाथरूम में देखा तो उसे एशदीप मृत मिली। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। 

एशदीप तीन महीने पहले ही अमेरिका आई थी और उसके पिता के नौकरी पर जाने के बाद वो घर में आरोपी अर्जुन के साथ रहती थी। इस अपार्टमेंट में एक अन्य दंपत्ति भी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed