{"_id":"5d1644d08ebc3e3ccb2565b8","slug":"indian-origin-uber-driver-sentenced-for-3-year-prison-for-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला यात्री के अपहरण के आरोप में भारतीय मूल के उबर ड्राइवर को तीन साल की जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महिला यात्री के अपहरण के आरोप में भारतीय मूल के उबर ड्राइवर को तीन साल की जेल
Fri, 28 Jun 2019 10:18 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के एक उबर ड्राइवर को अमेरिका की एक अदालत ने अपहरण के आरोप में तीन साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 3000 डॉलर से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया है। ड्राइवर पर एक महिला यात्री का अपहरण करने और फिर इसे एक सूनसान जगह छोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में रहने वाले हरबीर परमार (25) को इसी साल मार्त में दोषी ठहराया गया था। न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अटॉर्नी जॉफरी बर्मनसजा के तहत परमार को तीन साल जेल में काटने होंगे और 3642 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी भरना होगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक साल 2018 में फरवरी महीने में उबर ड्राइवर परमार ने न्यूयॉर्क में एक महिला यात्री को अपने वाहन में बैठाया जो न्यूयॉर्क शहर के उपनगर व्हाइट प्लेन्स जाना चाहती थी। महिला यात्री वाहन की पीछे की सीट पर सो गई तो हरबीर ने उबर मोबाइल एप में यात्री का गंतव्य स्थान बदलकर मैसाच्यूसेट्स के बोस्टन में एक जगह कर दिया।
विज्ञापन
महिला जब जागी तो वाहन कनेक्टीकट में था। महिला ने व्हाइट प्लेन्स या पुलिस थाने जाने का अनुरोध किया, लेकिन हरबीर नहीं माना। इसके बजाए वह महिला को कनेक्टीकट में एक राजमार्ग के किनारे छोड़ गया। इसके बाद वह नजदीकी सुविधा केंद्र पहुंची और मदद मांगी।