फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin truck driver facing charges of killing three people in US denied bail

US: अमेरिका में भारतीय मूल के ट्रक चालक को जमानत देने से इनकार, फ्लोरिडा में तीन लोगों को मार डालने का आरोप

Sat, 23 Aug 2025 11:55 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 11:55 PM IST
सार

भारतीय मूल के ट्रक चालक 28 वर्षीय हरजिंदर सिंह को अदालत ने शनिवार को जमानत देने से इनकार कर दिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से यू-टर्न लिया, जिससे एक कार ट्रक से टकरा गई और हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Indian-origin truck driver facing charges of killing three people in US denied bail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में फ्लोरिडा हाईवे पर तीन लोगों को मार डालने के आरोपी भारतीय मूल के एक ट्रक चालक को शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को जमानत देने से इनकार कर दिया गया। 28 वर्षीय हरजिंदर सिंह पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से यू-टर्न लिया, जिससे एक कार ट्रक से टकरा गई। 12 अगस्त को फोर्ट पियर्स में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि, ट्रक में सवार सिंह और एक यात्री को कोई चोट नहीं आई। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंट लूसी काउंटी की न्यायाधीश लॉरेन स्वीट ने शनिवार को फैसला सुनाया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय मूल का चालक सिंह एक अनधिकृत विदेशी है और उसके भागने का काफी जोखिम है। न्यायाधीश ने सिंह के खिलाफ सभी छह आरोपों के लिए संभावित कारण भी पाया और उन्हें फ्लोरिडा कानून के तहत जबरन अपराध के रूप में वर्गीकृत किया। न्यायधीश ने कहा कि सभी आरोप गंभीर अपराध के अंतर्गत आते हैं। इस वजह से अदालत ने किसी भी शर्त पर सिंह को रिहा करने से इनकार कर दिया। सिंह एक दुभाषिए की मदद से सेंट लूसी काउंटी जेल से वर्चुअली पेश हुए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Vehicular Homicide: अमेरिका में भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर पर दर्ज हुआ हत्या का केस, जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह को कैलिफोर्निया के स्टॉकटन से किया गया था गिरफ्तार

दरअसल, सिंह को पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया के स्टॉकटन से गिरफ्तार किया गया था और बाद में फ्लोरिडा लाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंह 2018 में गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए और कैलिफोर्निया से वाणिज्यिक ड्राइविंग लाइसेंस भी हासिल कर लिया था। 

दुर्घटना के बाद अमेरिका में तेज हुई राजनीति
इस सड़क दुर्घटना के बाद अमेरिका में राजनीति तेज हो गई। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग और कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक गवर्नर गेविन न्यूसम के बीच टकराव शुरू हो गया। फ्लोरिडा के उपराज्यपाल जे कॉलिन्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'उसने सोचा था कि वह भाग सकता है। लेकिन हमने उसे न्याय के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया।' 


मैकलॉघलिन ने गेविन न्यूसम पर हमला बोला
वहीं, होमलैंड सुरक्षा विभाग की सहायक सचिव ट्रिशिया मैकलॉघलिन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देश में किसी को अवैध रूप से वाणिज्यिक लाइसेंस जारी करना 'मूर्खतापूर्ण' है। मैकलॉघलिन ने कहा, 'फ्लोरिडा में तीन निर्दोष लोगों की मौत हो गई, क्योंकि गेविन न्यूसम के कैलिफोर्निया डीएमवी ने एक अवैध विदेशी को वाणिज्यिक ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया, इस तरह की शासन व्यवस्था मूर्खतापूर्ण है।'

ये भी पढ़ें: US: भारतीय की लापरवाही से हुई दुर्घटना, अमेरिका ने सभी विदेशी ट्रक ड्राइवरों का वीजा रोका

रुबियो ने विदेशी ट्रक ड्राइवरों को वीजा जारी करने पर लगाई रोक
घटना के बाद, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने घोषणा की कि अब विदेशी नागरिकों को वाणिज्यिक ट्रक ड्राइविंग वीजा देने पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, 'अमेरिकी सड़कों पर बड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर ट्रक चलाने वाले विदेशी ड्राइवरों की बढ़ती संख्या अमेरिकी जीवन को खतरे में डाल रही है और अमेरिकी ट्रक चालकों की आजीविका को कम कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed