{"_id":"5d5b3b1f8ebc3e899507cfff","slug":"indian-origin-teenager-wins-south-asian-spelling-bee-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतवंशी किशोर ने जीती साउथ एशियन स्पेलिंग बी प्रतियोगिता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतवंशी किशोर ने जीती साउथ एशियन स्पेलिंग बी प्रतियोगिता
Tue, 20 Aug 2019 05:43 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 20 Aug 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
नवनीत मुरली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के अमेरिकी किशोर नवनीत मुरली ने साउथ एशियन स्पेलिंग बी (एसएएसबी) प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। सालाना प्रतियोगिता और तीन हजार डॉलर हासिल करने के लिए न्यूजर्सी के रहने वाले मुरली ने ‘फ्लाइप’ शब्द की सही स्पेलिंग बताई। बता दें कि यह प्रतियोगिता अमेरिका में आयोजित होने वाला वार्षिक कार्यक्रम है, जो दक्षिण एशियाई मूल के बच्चों के लिए हैं।
एसएएसबी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, नवनीत मुरली 2019 एसएएसबी चैंपियन। मुरली ने शब्द ‘फ्लाइप’ की सही स्पेलिंग बताई जिसकी परिभाषा मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी में ‘छिलका उतारना’ दी गई है। इस प्रतियोगिता में 14 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। शर्त यह है कि उनके माता-पिता या दादा-दादी में से कोई एक दक्षिण एशियाई वंश या अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के होने चाहिए।
120 देशों में प्रसारित
इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2008 में हुई। तब से लेकर अब तक इसे 120 से अधिक देशों में प्रसारित किया जा चुका है। प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका में पांच केंद्रों में आयोजित किया जाता है। इस बार इसका आयोजन न्यूजर्सी, डलास, सैन फ्रांसिस्को बे एरिया, शेर्लोट में किया गया। प्रतियोगिता में 600 से अधिक किशोरों ने भाग लिया। जबकि 15 बच्चे ही फाइनल में पहुंच सके।
विज्ञापन
फर्स्ट रनरअप में भी दो भारतीय
एसएएसबी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर्स-अप कैलिफॉर्निया के वायुन कृष्णा, टैक्सास के हेपजिबाह सुजॉय और ऑस्टिन के प्रनव नंदकुमार रहे।