{"_id":"5fb807ba07a7166d10518f58","slug":"indian-origin-student-aditya-chaudhary-wins-in-the-commonwealth-essay-competition-of-the-queen-of-britain-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के छात्र आदित्य चौधरी ने ब्रिटेन की महारानी की राष्ट्रमंडल निबंध प्रतियोगिता, 2020 में मारी बाजी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय मूल के छात्र आदित्य चौधरी ने ब्रिटेन की महारानी की राष्ट्रमंडल निबंध प्रतियोगिता, 2020 में मारी बाजी
Fri, 20 Nov 2020 11:45 PM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Duchess of Cornwall - Camilla Parker Bowles
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के 14 वर्षीय छात्र आदित्य चौधरी को शुक्रवार को ब्रिटेन की महारानी की राष्ट्रमंडल निबंध प्रतियोगिता (क्यूसीईसी), 2020 में वरिष्ठ वर्ग का विजेता घोषित किया गया। दुनिया की सबसे पुरानी स्कूली लेखन प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह के पहले डिजिटल आयोजन के दौरान यह घोषणा की गई।
विज्ञापन
रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में चौधरी को उनके ‘वॉयसेज फ्रॉम द ब्लू वर्ल्ड’ शीर्षक वाले निबंध के लिये विजेता घोषित किया गया। इस डिजिटल कार्यक्रम में सिंगापुर से शामिल हुए चौधरी को डचेस ऑफ कॉर्नवाल - कैमिला पार्कर बोवल्स ने यह सम्मान दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आप बेहद सुशिक्षित व चतुर हैं। मैंने सिंगापुर से आने वाली कई कहानियां देखी हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने जो भी पढ़ी थीं उनमें से आपकी सर्वश्रेष्ठ थी। भारत से 16 वर्षीय अनन्या मुखर्जी को उनके निबंध ‘द वाटर्स राइज’ के लिये वरिष्ठ वर्ग में उप विजेता घोषित किया गया। समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उनका निबंध पढ़ा। इन विजेताओं का चयन 58 राष्ट्रमंडल देशों से आईं करीब 13 हजार प्रविष्टियों में से किया गया।
विज्ञापन