फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin roommate stabbed to death by Korean student at Purdue University

US: पर्ड्यू विश्वविद्यालय में कोरियाई छात्र ने की भारतीय मूल के रूममेट की हत्या, दावा- मुझे ब्लैकमेल किया गया

Wed, 12 Oct 2022 05:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वांशिगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वांशिगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 12 Oct 2022 05:00 PM IST
सार

अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में एक कोरियन छात्र ने भारतीय मूल के अपने रूममेट की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार करके अदालत के सामने पेश किया गया था। जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
Indian-origin roommate stabbed to death by Korean student at Purdue University
चाकू मारकर रूममेट की हत्या की। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमेरिका के प्रतिष्ठित पर्ड्यू विश्वविद्यालय के कोरियन छात्र द्वारा अपने भारतीय मूल के रूममेट को चाकू मारने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में कोरियाई छात्र ने बताया कि उसे अपने दोस्त की हत्या के लिए खेद है। उसने यह दावा भी किया है कि उसे ब्लैकमेल किया गया था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इंडियाना पुलिस ने 20 साल के छात्र वरुण मनीष छेड़ा को पिछले बुधवार को कैंपस के पश्चिमी किनारे पर मैककचियन हॉल में मृत अवस्था में पाया था। मामले में जांच के बाद, कोरिया के एक जूनियर साइबर सुरक्षा प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय छात्र जी मिन जिमी शा को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद 22 वर्षीय शा को शुक्रवार को टिप्पेकेनो काउंटी मजिस्ट्रेट सारा व्याट के सामने अदालत में पेश किया गया था। अदालत में पूछताछ के दौरान शा ने बताया कि उसे ब्लैकमेल किया गया था। इसके बाद पीड़ित परिवार के लिए बोलते हुए शा ने कहा कि उसे खेद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले बुधवार को उसने लगभग 12:45 बजे पुलिस को फोन करके जानकारी दी थी कि उसने मैककचियन हॉल में अपने रूममेट को चाकू मार दिया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उसने छेदा को एक कुर्सी पर और शा को खून से लथपथ पाया। पुलिस ने यह भी बताया कि दीवार पर खून के छींटों के साथ ही फर्श पर खून से लथपथ चाकू पड़ी हुई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी शा ने पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया कि चाकू उसका था और उसी से उसने अपने रूममेट को मारा था। इंडियाना पुलिस ने इस मामले में कहा है कि जांच की जा रही है। अभी तक जो पता चला है उसके मुताबिक, हत्या बेवजह की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed