फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin police officer becomes highest-ranking South Asian woman in NYPD

US: न्यूयॉर्क सिटी पुलिस में सर्वोच्च रैंक वाली दक्षिण एशियाई महिला बनीं प्रतिमा भुल्लर, नौ साल भारत में रहीं

Wed, 17 May 2023 11:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 17 May 2023 11:04 PM IST
सार

भारतीय मूल की पुलिस अधिकारी कैप्टन प्रतिमा भुल्लर माल्डोनाडो न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में सर्वोच्च रैंकिंग वाली दक्षिण एशियाई महिला बन गई हैं। हाल ही में उनकी पदोन्नति हुई है।

विज्ञापन
Indian-origin police officer becomes highest-ranking South Asian woman in NYPD
Pratima Bhullar Maldonado - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय मूल की पुलिस अधिकारी कैप्टन प्रतिमा भुल्लर माल्डोनाडो न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में सर्वोच्च रैंकिंग वाली दक्षिण एशियाई महिला बन गई हैं। हाल ही में उनकी पदोन्नति हुई है। 

विज्ञापन

सीबीएस न्यूज ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में बताया था कि माल्डोनाडो को क्वींन्स के साउथ रिचमंड हिल में 102वें पुलिस परिसर का संचालन करती हैं। उन्हें पिछले महीने कैप्टन पर पदोन्नत किया गया था। चार बच्चों की मां माल्डोनाडो का जन्म पंजाब में हुआ था और वह न्यूयॉर्क के क्वींस जाने से पहले 9 साल की उम्र तक वहां रहीं।
विज्ञापन


माल्डोनाडो ने कहा, यह मेरे अपने घर आने जैसा लग रहा है। मैं अपने जीवन के 25 साल से ज्यादा समय इस क्षेत्र में बिताया है। साउथ रिचमंड हिल में देश का सबसे बड़ा सिख समुदाय रहता है। गुरुद्वारे से आने के बाद माल्डोनाडो ने कहा, उसी गुरुद्वारे में जाना जहां मैं बचपन में जाती थी और अब एक कैप्टन के रूप में गई हूं, मुझे यह बहुत पसंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीबीएस न्यूज को बताया कि उनकी नई भूमिका सामुदायिक पुलिसिंग में मदद करेगी। उन्होंने कहा, जो लोग अंग्रेजी नहीं बोल सकते या अंग्रेजी जिनके लिए दूसरी भाषा है, उनके लिए भाषा एक बाधा है। यह मैंने यहां बड़े होते हुए देखा है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट में माल्डोनाडो सर्वोच्च रैंकिंग वाली दक्षिण एशियाई महिला हैं। इस पद पर उन्हें पिछले महीने पदोन्नत किया गया था। उनके लिए इस रैंक तक पहुंचना बहुत आसान नहीं था। 

उन्होंने कहा, यह बड़ी जिम्मेदारी है। मैं न केवल अपने समुदाय के लिए नहीं बल्कि अन्य महिलाओं और बच्चों के लिए भी एक बेहतर और अच्छा उदाहरण बनना चाहती हूं जो हमें हर दिन देखते हैं। वे कानून प्रवर्तन को कैसे देखते हैं, इससे उनका दृष्टिकोण बदल जाएगा। 

न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, विभाग के कुल 33,787 सदस्यों में 10.5 फीसदी एशियाई हैं। माल्डोनाडो ने कहा, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह अन्य एशियाई और दक्षिण एशियाई महिलाओं को दिखाता है कि यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो आप भी सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं।


उन्होंने कहा, मेरे पिता कई वर्षों तक टैक्सी चलाते थे। उन्होंने हमारा सपोर्ट किया। वह एक मेहनती व्यक्ति थे। मेरे पुलिस में आने से पहले 2006 में उनका निधन हो गया था। अभी वह होते तो उन्हें बहुत गर्व होता।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed