{"_id":"639c76ec44f218497250da56","slug":"indian-origin-nurse-and-two-kids-found-dead-in-uk-murder-investigation-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटेन में भारतीय मूल की नर्स और दो बच्चों की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की हत्या की जांच","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटेन में भारतीय मूल की नर्स और दो बच्चों की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की हत्या की जांच
Fri, 16 Dec 2022 07:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 16 Dec 2022 07:17 PM IST
सार
कोट्टायम की 40 वर्षीय मलयाली मृतका केटरिंग जनरल अस्पताल में नर्स का काम करती थी। वह अपने छह साल के बेटे और चार साल की बेटी के साथ केटरिंग शहर में रहती थी। उनकी मौत की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला और दो बच्चों की मौत।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी इंग्लैंड के नॉर्थम्प्टन क्षेत्र में भारतीय मूल की एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। नॉर्थम्पटनशायर पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है। नॉर्थम्पटनशायर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि महिला और बच्चे अपने घर में पाए गए थे। तीनों को गंभीर चोटें भी थीं। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोट्टायम की 40 वर्षीय मलयाली मृतका केटरिंग जनरल अस्पताल में नर्स का काम करती थी। वह अपने छह साल के बेटे और चार साल की बेटी के साथ केटरिंग शहर में रहती थी। गुरुवार सुबह पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाया गया था। हालांकि उनके और मेडिकल टीमों की कोशिशों के बावजूद महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दोनों बच्चों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी। नॉर्थम्प्टनशायर पुलिस के पुलिसिंग एरिया कमांडर सुपरिंटेंडेंट स्टीव फ्रीमैन ने इस बारे में बताया कि फिलहाल महिला के 52 वर्षीय पति को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह वहां के एक होटल में काम करता है। वे पिछले एक साल से यूके में थे।
विज्ञापन
उन्होंने इस दौरान कहा कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक पोस्टमार्टम जांच की जाएगी। जिसके बाद पीड़ितों के नाम औपचारिक रूप से जारी किए जाएंगे। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले में जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। हम महिला और दो बच्चों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
वहीं, केटरिंग शहर के मेयर पार्षद केली वाट्स ने इस मामले में कहा कि केटरिंग में हम सभी अपने समुदाय के तीन सदस्यों की दुखद मौत की खबर से स्तब्ध हैं।