फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin MP Lisa Nandy claim for Labor Party chief position

ब्रिटेन: भारतीय मूल की सांसद का लेबर पार्टी प्रमुख पद पर दावा, कहा- हिम्मत दिखाएं और मुझे चुनें

Wed, 15 Jan 2020 02:26 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Jan 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Indian origin MP Lisa Nandy claim for Labor Party chief position
सांसद लीसा नंदी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय मूल की ब्रिटिश सांसद लीसा नंदी ने यहां के प्रमुख विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता पद के लिए अपनी कोशिशों को और धार दे दी है। उन्होंने पार्टी सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा है कि वे हिम्मत का मुजाहिरा करते हुए पार्टी की कमान उनके हाथों में सौंप दें।

विज्ञापन


पार्टी प्रमुख की रेस में पांच लोग हैं और इस वक्त नंदी तीसरे स्थान पर चल रही हैं। लेबर पार्टी के लीडर पद के लिए सबसे आगे कियर स्टारमर का नाम है और उनके बाद मौजूदा प्रमुख जेरमी कॉर्बिन के विश्वस्त रेबेका लांग-बेली का नाम है। कॉर्बिन ने आम चुनावों में हार के बाद पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन


स्टारमर के पास 89 सदस्यों का मत है जबकि रेबेका के पास 33 और नंदी को 31 सदस्यों का समर्थन मिला है। शेष दो उम्मीदवारों जेस्स फिलिप्स और इमिली थार्नबेरी भी रेस में हैं पर उनके पास कम वोट हैं। नंदी कॉर्बिन के छाया मंत्रिमंडल में ऊर्जा मंत्री के पद पर थीं। इस पद के लिए अंतिम परिणाम चार अप्रैल में तब घोषित हो सकता है, जब कॉर्बिन आधिकारिक रुप से अपने उत्तराधिकारी के नाम का एलान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed