फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin man who Googled how soon can you remarry charged with wife’s murder in US News update

US: शख्स ने पत्नी के लापता होने पर गूगल पर किया कुछ ऐसा सर्च, पुलिस ने किया गिरफ्तार, राज खुला तो दंग रह गए सब

Wed, 04 Dec 2024 03:07 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 04 Dec 2024 03:07 PM IST
सार

वर्जीनिया में रहने वाले भारतीय मूल के 37 वर्षीय नरेश भट्ट की 28 वर्षीय पत्नी ममता काफले भट्ट पिछले करीब चार महीनों से लापता हैं। ममता नेपाल की रहने वाली थी, जिन्हें आखिरी बार 29 जुलाई को देखा गया था।
 

विज्ञापन
Indian-origin man who Googled how soon can you remarry charged with wife’s murder in US News update
नरेश भट्ट अपनी पत्नी ममता काफले भट्ट के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : एक्स/Manassas Park Police Department

विस्तार

अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को अपनी लापता पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। वर्जीनिया पुलिस ने यह गिरफ्तारी उन गूगल सर्च के आधार पर की है, जो कथित हत्यारोपी पति ने की थी। दरअसल, पति ने गूगल पर सर्च किया था कि पत्नी के मरने के बाद आप कितनी जल्दी फिर से शादी कर सकते हैं। इसके अलावा, उन पर पत्नी के लापता होने पर कुछ ऐसे सामानों की खरीदारी करने का भी आरोप है, जो उन्हें संदेह के घेरे में डालते हैं। मामले में आगे जांच की जा रही है। फिलहाल, महिला का शव खोजने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


वर्जीनिया में रहने वाले भारतीय मूल के 37 वर्षीय नरेश भट्ट की 28 वर्षीय पत्नी ममता काफले भट्ट पिछले करीब चार महीनों से लापता हैं। ममता नेपाल की रहने वाली थी, जिन्हें आखिरी बार 29 जुलाई को देखा गया था। इसके बाद से वे लापता हैं। अदालती दस्तावेजों के अनुसार वर्जीनिया पुलिस ने नरेश भट्ट को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दो आरोप लगाए गए हैं
भट्ट पर प्रिंस विलियम कंट्री सर्किट क्रिमिनल डिविजन ने दो आरोप लगाए गए हैं। वर्जीनिय ग्रैंड ज्यूरी ने मानासस पार्क इलाका निवासी भट्ट के खिलाफ उनकी पत्नी की हत्या और शव को गायब करने के आरोप तय किए हैं। ये आरोप अधिकारियों द्वारा ममता के लापता होने से कुछ सप्ताह पहले भट्ट की गूगल सर्च हिस्ट्री में संदिग्ध सर्च किए जाने और संदिग्ध सामानों की खरीदारी करने को सबूत के तौर पर पेश किया है। बता दें, दंपती के मानसस स्थित घर में मिला खून भी महिला का ही है,जिसकी पुलिस ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई से गायब है महिला 
ममता के लापता होने की खबर भट्ट ने प्रशासन को नहीं दी थी। ममता को आखिरी बार 29 जुलाई को देखा गया था, लेकिन उन्हें पांच अगस्त को तब लापता घोषित किया गया, जब उनके काम पर नहीं आने के बाद स्थानीय पुलिस उनके स्वास्थ्य के बारे में जांच करने के लिए घर पहुंची थी। बाद में परिवार और स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की। मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने नरेश को बिना जमानत के हिरासत में रखा है। अब इस मामले की सुनवाई में सभी की नजर है। 

अलग होने की प्रक्रिया से गुजर रहे थे दपंती
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ममता को मृत मान लिया गया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान उनके पति नरेश भट्ट ने बताया कि वे दोनों अलग होने की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि अप्रैल में नरेश भट्ट ने ऑनलाइन सर्च में 'पत्नी की मौत के कितने दिन बाद दोबारा शादी कर सकते हैं', 'पत्नी की मौत के बाद कर्ज का क्या होगा' और 'क्या होगा यदि वर्जीनिया में पत्नी लापता हो जाए' जैसे विषय तलाशे थे। 

भट्ट के खिलाफ मजबूत सबूत मिले
जांच में पाया गया कि भट्ट ने लोकल वॉलमार्ट स्टोर से भट्ट ने तीन चाकू खरीदे थे, जिनमें से दो अब भी लापता हैं। अभियोजकों ने सर्विलांस फुटेज भी पेश की हैं, जिसमे भट्ट को एक अन्य वॉलमार्ट स्टोर से सफाई करने वाले केमिकल खरीदते हुए पाया गया है। अभियोजकों का दावा है कि नरेश भट्ट ने पत्नी के लापता होने के ठीक बाद खून के धब्बे लगे बाथ मैट और बैग को कूड़ा नष्ट करने वाली मशीन में डालकर सबूत मिटाने की कोशिश की है।


हालांकि भट्ट के वकील ने उसकी पत्नी के अब भी जिंदा होने का दावा किया है, लेकिन डीएनए सबूतों ने उनके घर पर पत्नी के खून के धब्बे होने की पुष्टि की है। इसके आधार पर ही उसकी हत्या करने के बाद शव को नष्ट किए जाने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed