फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man shoots dead nepal student while robbing flat in usa

USA: चोरी के इरादे से नेपाली छात्रा के फ्लैट में घुसा भारतीय मूल का व्यक्ति, पकड़ा गया तो गोली मारकर की हत्या

Sat, 31 Aug 2024 10:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 31 Aug 2024 10:32 AM IST
सार

नेपाल मूल की छात्रा की पहचान मुना पांडे के रूप में हुई है। मुना ह्यूस्टन के सामुदायिक कॉलेज की छात्रा थी। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मुना के ह्यूस्टन स्थित अपार्टमेंट से उसका शव बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Indian origin man shoots dead nepal student while robbing flat in usa
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के ह्यूस्टन में एक नेपाली छात्रा की उसके फ्लैट में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 52 वर्षीय बॉबी सिंह शाह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के इरादे से नेपाली छात्रा के फ्लैट में घुसा था, लेकिन पकड़े जाने पर उसने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार
नेपाल मूल की छात्रा की पहचान मुना पांडे के रूप में हुई है। मुना ह्यूस्टन के सामुदायिक कॉलेज की छात्रा थी। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मुना के ह्यूस्टन स्थित अपार्टमेंट से उसका शव बरामद हुआ। मुना के शरीर पर गोलियों के कई निशान थे। हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। जांच के दौरान अपार्टमेंट से निकलते हुए आरोपी बॉबी सिंह शाह की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तस्वीर जारी की। जल्द ही पुलिस ने आरोपी को एक ट्रैफिक स्टॉप से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


GoFundMe पेज के अनुसार, मुना पांडे साल 2021 में नेपाल से ह्यूस्टन कम्युनिटी कॉलेज में पढ़ने के लिए आई थी। नेपाली एसोसिएशन ऑफ ह्यूस्टन के एक सदस्य ने बताया कि मुना की मां अपनी बेटी से कई दिनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहीं थी। उन्होंने बताया कि मुना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। एसोसिएशन ऑफ नेपाल, नेपाली वाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर मुना की मां को ह्यूस्टन लाने की व्यवस्था कर रही है। इसके लिए फंड भी जुटाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed