फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man sentenced to 20 years in New Zealand for sexual assault murder World News and updates

World News: न्यूजीलैंड में यौन उत्पीड़न-हत्या में भारतवंशी को 20 वर्ष की कैद, नेपाल में हिमस्खलन से तीन की मौत

Mon, 08 May 2023 06:21 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 08 May 2023 06:21 AM IST
सार

समाचार पत्र द न्यूजीलैंड हेराल्ड की बृहस्पतिवार की रिपोर्ट के अनुसार, शामल शर्मा को 24 सितंबर, 2021 को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

विज्ञापन
Indian origin man sentenced to 20 years in New Zealand for sexual assault murder World News and updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

न्यूजीलैंड में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एक महिला का यौन उत्पीड़न करने व गला घोंटकर उसकी हत्या करने के जुर्म में भारतवंशी शामल शर्मा (33) को करीब 20 साल कैद की सजा सुनाई गई। समाचार पत्र द न्यूजीलैंड हेराल्ड की बृहस्पतिवार की रिपोर्ट के अनुसार, शामल शर्मा को 24 सितंबर, 2021 को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

विज्ञापन


श्रीलंका के पर्यटन उद्योग को भारतीय सैलानियों ने दिया बल
 इस साल अप्रैल में सबसे ज्यादा करीब 20 हजार पर्यटकों की आमद के साथ भारत छह महीने बाद एक बार फिर श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा इनबॉन्ड मार्केट यानी आवक बाजार के रूप में उभरा है। पर्यटन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि भारत से अप्रैल में सबसे ज्यादा 19,915 लोगों ने द्वीपीय राष्ट्र की यात्रा की, जबकि 14,656 नागरिकों के साथ रूस दूसरे स्थान पर रहा। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान में 2022 में 347 लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश
अफगानिस्तान में भुखमरी, गरीबी, बेरोजगारी और पारिवारिक हिंसाओं के कारण 2022 में करीब 347 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। आत्महत्या की कोशिश करने वालों में से कुछ को बचाया गया, वहीं करीब 60 लोगों की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस सूची में सबसे ऊपर बदख्शां प्रांत है, जहां 251 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में हिमस्खलन से तीन  की मौत, नौ लोग घायल
नेपाल के करनाली प्रांत में हिमस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई। यह घटना करनाली प्रांत के मुगु जिले के चियारखू दर्रे के पास शनिवार सुबह हुई। अधिकारियों के अनुसार12 लोग कीड़ा जड़ी लेने के लिए चियारखू गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed