फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man in Singapore charged with murder following fatal hotel brawl

Singapore: सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति पर लगा हत्या का आरोप, होटल में हुआ था विवाद

Tue, 22 Aug 2023 10:26 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 22 Aug 2023 10:26 PM IST
सार

सिंगापुर में एक भारतीय मूल के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक होटल और मनोरंजन क्षेत्र में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Indian origin man in Singapore charged with murder following fatal hotel brawl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगापुर में एक भारतीय मूल के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक होटल और मनोरंजन क्षेत्र में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में  अन्य छह लोगों पर घातक हथियारों के साथ झगड़ा करने का आरोप लगाया गया था और सातवें पर खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, असवेन पचन पिल्लई सुकुमारन पर रविवार को कॉनकॉर्ड होटल और शॉपिंग मॉल में मोहम्मद इसरत मोहम्मद इस्माइल की हत्या का आरोप है। असवेन मंगलवार को वीडियो-लिंक के माध्यम से अदालत में पेश हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर हत्या का दोषी पाया गया तो एस्वेन को मौत की सजा दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, उनके साथ घातक हथियार के साथ झगड़ा करने के आरोपी छह लोगों को दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल और बेंत मारने की सजा हो सकती है। यदि सातवें व्यक्ति को खतरनाक हथियार से स्वेच्छा से चोट पहुंचाने का दोषी ठहराया जाता है, तो उसे सात साल तक की जेल हो सकती है, जुर्माना लगाया जा सकता है या बेंत से मारा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed