फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man found guilty of drive-by shooting murder in UK

UK Court: कोर्ट ने भारतीय मूल के शख्स को भी हत्या का दोषी ठहराया, दो साल पुराने फायरिंग के मामले में फैसला

Sun, 22 Jan 2023 04:00 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Jan 2023 04:00 PM IST
सार

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने बताया कि उनके अधिकारियों हजारों घंटे के सीसीटीवी, फोरेंसिक, सोशल मीडिया और फोन रिकॉर्ड खंगाले। जनवरी 2021 में डडले में हारून जेब की हत्या कर दी थी। गुरदीप संधू और हसन तस्लीम हत्या में शामिल थे। 

विज्ञापन
Indian origin man found guilty of drive-by shooting murder in UK
Gurdeep Sandhu and Hassan Tasleem - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स इलाके में करीब दो साल पहले फायरिंग में चार बच्चों के पिता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दोषी ठहराए गए दो व्यक्तियों में से एक भारतीय मूल का भी शामिल है।  

विज्ञापन

 

जनवरी 2021 में की गई थी हत्या
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने बताया कि उनके अधिकारियों हजारों घंटे के सीसीटीवी, फोरेंसिक, सोशल मीडिया और फोन रिकॉर्ड खंगाले। जनवरी 2021 में डडले में हारून जेब की हत्या कर दी थी। गुरदीप संधू और हसन तस्लीम हत्या में शामिल थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने एक भारतीय समेत दो को दोषी ठहराया
दो परिवारों के बीच झगड़े के बाद हारून (39 वर्षीय) को सिर में गोली मार दी गई थी। इस सप्ताह की शुरुआत में लॉफबोरो क्राउन कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने संधू (25 वर्षीय) और तस्लीम (25 वर्षीय) को हत्या, जीवन को खतरे में डालने के इरादे से बंदूक रखने और न्याय की प्रक्रिया को बाधित करने का दोषी ठहराया। 
 

विज्ञापन

डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट के नेतृत्व में हुई हत्या की जांच
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट जिम मुनरो ने हत्या की जांच का नेतृत्व किया। मुनरो ने कहा, यह एक सुनियोजित हत्या थी और बच्चों ने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया है। उन्होंने कहा, कोई भी चीज उस पीड़ा को दूर नहीं कर सकती है। 
 

जांच में सहयोग के लिए डडली समुदाय का आभार: पुलिस
उन्होंने कहा, हम केवल यह उम्मीद कर सकते हैं कि ये दोषसिद्धि कुछ खतरनाक लोगों को सड़कों से हटा देगी और पुलिस के कामों से इस तरह की हिंसा का अंत होगा। मुनरो ने कहा, हम डडली समुदाय के आभारी हैं जिन्होंने इस जांच के दौरान हमारा समर्थन किया।  
 

टैक्सी फर्म प्रबंधक के रूप में काम करता था हारून
मृतक हारून एक टैक्सी फर्म प्रबंधक के रूप में काम करता था। 31 जनवरी, 2021 को घर के बाहर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसे गंभीर चोटें आईं थी और अस्पताल भर्ती कराया गया था। लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। 
 

साजिश में शामिल था संधू, चला रहा था कार
पुलिस बल ने बताया कि उसके जासूसों ने 'व्यापक जांच' की और सबूत यह था कि बंदूक तस्लीम के हाथ में थी, जबकि संधू कार का चालक था और साजिश में शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed