फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-Origin Man Found Dead A Day After He Was Reported Missing In US

Indian-Origin Man Found Dead: अमेरिका में फिर एक भारतीय मूल के शख्स का शव मिला, बीते दिन हुआ था लापता

Wed, 26 Mar 2025 10:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Mar 2025 10:09 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा के अभिषेक कोली के एक दिन पहले लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियां और समुदाय के सदस्यों उसकी तलाश में लगे हुए थे। पुलिस की ओर से भी तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Indian-Origin Man Found Dead A Day After He Was Reported Missing In US
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका में एक बार फिर भारतीय मूल का शख्स मृत पाया गया। शव रविवार को टेक्सास के प्रिंसटन में पाया गया। मृतक की पहचान भारतीय मूल के अभिषेक कोली के रूप में हुई है। उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है। स्थानीय अधिकारियों को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन जांच अब भी जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वह शनिवार से लापता था। काफी खोज परख के बाद भी उसका पता नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस के पास मामला पहुंचा। अगले दिन उसका शव बरामद हुआ, जिससे उसका परिवार और प्रियजन सदमे में हैं। अभिषेक कोली की पिछले साल ही शादी हुई थी। प्रिंसटन में शिफ्ट होने से पहले अपनी पत्नी के साथ फीनिक्स, टेक्सास में रहते थे।
विज्ञापन


उनके जुड़वां भाई अरविंद कोली ने खुलासा किया कि अभिषेक पिछले छह महीनों से बेरोजगार थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। अरविंद ने कहा, 'उनका अचानक चले जाना हमारे लिए असहनीय क्षति है। हम उन्हें कभी भूला नहीं पाएंगे। हमारे दिल में उनके लिए हमेशा सम्मान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के खर्चों को पूरा करने और उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए अरविंद ने फंडिंग जुटाना शुरू कर दिया है। 24 घंटे से भी कम समय में 59,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed