फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin man dies after being hit by train in US

US: ट्रेन की चपेट में आया भारतीय मूल का व्यक्ति, परिवार के इकलौते चिराग की मौके पर ही मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Mar 2023 07:07 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, पैदल चल रहा व्यक्ति (39 वर्षीय)  28 फरवरी को उस वक्त वाशिंगटन से बोस्टन जा रही एमट्रैक ट्रेन की चपेट में आ गया, जब वह प्रिंसटन जंक्शन के पूर्व में पटरी पर चल रहा था।

विज्ञापन
Indian-origin man dies after being hit by train in US
पत्नी और बेटे के साथ श्रीकांत दिगाला - फोटो : गोफंडमी वेबसाइट

विस्तार

अमेरिका में न्यू जर्सी में पटरी पर टहल रहा एक भारतीय मूल का व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने अपनी न्यूज रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, पैदल चल रहा व्यक्ति (39 वर्षीय)  28 फरवरी को उस वक्त वाशिंगटन से बोस्टन जा रही एमट्रैक ट्रेन की चपेट में आ गया, जब वह प्रिंसटन जंक्शन के पूर्व में पटरी पर चल रहा था। उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान श्रीकांत दिगाला के रूप में हुई। दिगाला आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या के रहने वाले थे। वह न्यूजर्स के प्लेंसबोरो के निवासी थे। उनके शोक संतप्त दोस्तों ने परिवार की मदद के लिए गोफंडमी पहल शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


USA: अमेरिका में विमान हादसे में भारतीय मूल की महिला की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रेन के कई यात्रियों ने ट्विटर पर बताया था कि घटना के बाद उन्हें पांच घंटे से ज्यादा समय तक के लिए रोका गया। दिगाला अपने पीछे पत्नी और दस साल के बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार में पैसा कमाने वाले वह इकलौते थे। वह भारत में रह रहे अपने बुजुर्ग माता-पिता और ससुराल वालों की जिम्मेदारी संभालने वाले इकलौते थे। 

फंड जुटाने वाले दोस्तों ने उन्हें एक ऐसा मेहनती और उत्साही व्यक्ति बताया है, जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed