फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa Indian origin woman killed in plane crash daughter injured new york

USA: अमेरिका में विमान हादसे में भारतीय मूल की महिला की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

Tue, 07 Mar 2023 11:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 Mar 2023 11:48 AM IST
सार

जिस विमान में यह हादसा हुआ, वह एक चार सीटर सिंगल इंजन विमान वाला पाइपर चेरोकी विमान था। विमान ने न्यूयॉर्क के रिपब्लिक एयरपोर्ट से ही उड़ान भरी थी।

विज्ञापन
usa Indian origin woman killed in plane crash daughter injured new york
विमान हादसे में एक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक विमान हादसे में भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई है और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक परीक्षण उड़ान थी और विमान में महिला, उसकी बेटी और पायलट ही सवार थे। मृतक महिला की पहचान 63 वर्षीय रोमा गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं उनकी बेटी 33 वर्षीय रीवा गुप्ता हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। 

विज्ञापन


खबर के अनुसार, उड़ान के दौरान जब विमान लॉन्ग आइलैंड होम्स के ऊपर उड़ान भर रहा था तो पायलट ने विमान में धुआं उठते देखा। इसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना नजदीक के रिपब्लिक एयरपोर्ट को दी। हालांकि जब तक विमान एयरपोर्ट तक पहुंचता, विमान में आग लग गई, जिसमें रोमा गुप्ता की मौत हो गई और बेटी और पायलट गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल रीवा की आग में झुलसने के कारण हालत गंभीर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: अमेरिका के नेवादा में मेडिकल फ्लाइट क्रैश, मरीज समेत पांच की मौत 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस विमान में यह हादसा हुआ, वह एक चार सीटर सिंगल इंजन विमान वाला पाइपर चेरोकी विमान था। विमान ने न्यूयॉर्क के रिपब्लिक एयरपोर्ट से ही उड़ान भरी थी। यह विमान डैनी वाइजमैन फ्लाइट स्कूल का था। फ्लाइट स्कूल के वकील ने बताया कि जिस विमान में हादसा हुआ, उसने हाल ही में सारे परीक्षण टेस्ट पास किए थे। वकील ने बताया कि यह एक परीक्षण उड़ान थी, जिसमें यह देखा जा रहा था कि क्या लोग विमान चलाना सीखना चाहते हैं या नहीं। इसी परीक्षण उड़ान के दौरान यह हादसा हुआ। 


अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं फंडिंग के जरिए पीड़ित परिवार के लिए 60 हजार डॉलर का फंड जुटाया गया है। 

अमेरिका के न्यूजर्सी में ट्रेन से टकरा कर भारतवंशी की मौत
अमेरिका के न्यूजर्सी में पटरियों पर टहल रहे एक भारतवंशी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पैदल यात्री प्रिंसटन जंक्शन के पूर्व में पटरियों पर चल रहा था। इसी दौरान बोस्टन से वाशिंगटन जा रही ट्रेन ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अन्नामय्या, आंध्र प्रदेश के श्रीकांत दिगाला (39) के रूप में हुई। दिगाला, परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed