फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin man convicted of helping steroid smugglers in UK

स्टेरॉइड तस्करों को मदद करने पर भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा

Thu, 06 Jun 2019 09:56 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Indian-origin man convicted of helping steroid smugglers in UK
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक व्यक्ति को एक आपराधिक गिरोह से जुड़े होने का दोषी पाया है। इस गिरोह को दुनिया में एनाबोलिक स्टेरॉइड के सबसे बड़े तस्करों में एक माना जा रहा है।
विज्ञापन


गिरोह की छानबीन करने वाली ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी (एनसीए) के मुताबिक गुरजयपाल ढिल्लौं गिरोह के लिए काम करता था। वह भारत से यूरोप में ड्रगों की तस्करी में मदद करता था।
विज्ञापन


लंदन के ओल्ड बेली अदालत में छह हफ्ते तक चले मुकदमे के बाद श्रेणी सी के नशीले पदार्थ की आपूर्ति की साजिश के लिए पश्चिम लंदन में साउथहॉल के 65 वर्षीय व्यक्ति को दोषी पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में रहने वाले डेनमार्क के नागरिक जैकब स्पोरोन फिडलर के साथ उसे दोषी ठहराया गया। फिडलर ने पूर्व में गुनाह कबूल कर लिया था। सजा 15 जुलाई को सुनायी जाएगी। 


एनसीए की जांच के क्षेत्रीय प्रमुख रॉब बर्गेस ने बताया कि गुरजयपाल ढिल्लौं ब्रिटेन में अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर एनाबोलिक स्टेरॉइड की खेप पहुंचाने की साजिश में शामिल था। उसने साजिश में अहम भूमिका निभायी और ब्रिटेन तक इसे पहुंचाने में मददगार रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed