Australia: मेलबर्न में भारतीय मूल के व्यक्ति पर किशोरों ने किया जानलेवा हमला, लगी गंभीर चोट
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 33 वर्षीय भारतीय सौरभ आनंद पर 19 जुलाई को अल्टोना मीडोज में चाकू से जानलेवा हमला हुआ। दवा लेकर लौटते समय कुछ हमलावरों ने उन्हें पीछे से घेरकर जमीन पर गिराया और कीमती सामान लूटने की कोशिश की। हमले में उनका बायां हाथ लगभग कट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 33 वर्षीय भारतीय सौरभ आनंद पर 19 जुलाई को अल्टोना मीडोज में चाकू से जानलेवा हमला हुआ। दवा लेकर लौटते समय कुछ हमलावरों ने उन्हें पीछे से घेरकर जमीन पर गिराया और कीमती सामान लूटने की कोशिश की। हमले में उनका बायां हाथ लगभग कट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 33 साल के भारतीय मूल के सौरभ आनंद पर 19 जुलाई को मेलबर्न के अल्टोना मीडोज में सेंट्रल स्क्वायर शॉपिंग सेंटर के पास कुछ हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला किया। इस हमले में सौरभ का बायां हाथ लगभग कट गया और उन्हें कई गंभीर चोटें आईं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सौरभ दवा लेने के बाद घर लौट रहे थे, तभी कुछ हमलावरों ने पीछे से उन पर हमला किया।
उन्होंने सौरभ को जमीन पर धक्का दिया और उनमें से एक हमलावर ने उनकी जेब से कीमती सामान निकालने की कोशिश की। साथ ही एक अन्य हमलावर ने सौरभ के सिर पर बार-बार मुक्के मारे, जिससे वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद एक किशोर ने चाकू निकालकर सौरभ की गर्दन पर रखा और उनके हाथ, कंधे और पीठ पर वार किए।
ये भी पढ़ें:- Gaza: भूखमरी से जूझते गाजा के लिए इस्राइली सेना ने 3 इलाकों में फायरिंग रोकने का किया एलान, ये है वजह
सौरभ ने बताई हमले की दर्दनात कहानी
मामले में सौरभ ने अस्पताल में बताया कि मैंने अपना चेहरा बचाने के लिए हाथ उठाया, लेकिन चाकू ने मेरा कलाई काट दी। दूसरा वार मेरे हाथ पर और तीसरा मेरी हड्डी पर लगा।” सौरभ ने कहा कि वह सिर्फ अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। उनका बायां हाथ लगभग पूरी तरह कट गया था और वह दर्द से कराह रहे थे।
हालांकि पास से गुजर रहे लोगों ने सौरभ की मदद की और आपातकालीन नंबर पर कॉल किया। सौरभ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां कई घंटों की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उनके हाथ को फिर से जोड़ा। उनके सिर, बांह और रीढ़ की हड्डी में भी चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें:- ट्रंप का बड़ा आरोप: कमला हैरिस ने हॉलीवुड स्टार्स को चुनाव प्रचार के बदले करोड़ों दिए, कानूनी कार्रवाई की मांग