फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump demands prosecution of Kamala Harris over alleged million-dollar endorsement payment

ट्रंप का बड़ा आरोप: कमला हैरिस ने हॉलीवुड स्टार्स को चुनाव प्रचार के बदले करोड़ों दिए, कानूनी कार्रवाई की मांग

Sun, 27 Jul 2025 10:21 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 27 Jul 2025 10:21 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस और कई हस्तियों पर 2024 चुनाव प्रचार में पैसे लेकर समर्थन देने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने बियॉन्से, ओप्रा और शार्पटन का नाम लेते हुए कहा कि करोड़ों डॉलर में समर्थन खरीदा गया जो चुनावी कानून का उल्लंघन है। उन्होंने इसे पूरी तरह अवैध बताया और कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही एपस्टीन केस को राजनीतिक चाल कहा।

विज्ञापन
US President Donald Trump demands prosecution of Kamala Harris over alleged million-dollar endorsement payment
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस बार उनका निशाना उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और कई मशहूर हस्तियां हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कमला हैरिस और डेमोक्रेटिक पार्टी ने मशहूर सितारों को प्रचार के लिए करोड़ों डॉलर की भुगतान किए। उन्होंने इसे पूरी तरह से अवैध बताते हुए अभियोजन की मांग की है।
विज्ञापन


ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर दावा किया कि डेमोक्रेट्स ने गायिका बियॉन्से को प्रचार के बदले 1.1 करोड़ डॉलर, टेलीविजन होस्ट ओप्रा विन्फ्रे को 30 लाख डॉलर और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता अल शार्पटन को 6 लाख डॉलर दिए। उन्होंने कहा कि इन हस्तियों ने कोई ठोस काम नहीं किया और उनके समर्थन भी वास्तविक नहीं थे। ट्रंप ने कहा कि यह सब प्रचार के लिए भुगतान था और यह पूरी तरह गैरकानूनी है।
विज्ञापन


कार्रवाई होनी चाहिए- ट्रंप
ट्रंप ने लिखा कि कल्पना कीजिए अगर राजनेता समर्थन खरीदने लगें, तो क्या होगा? अराजकता फैल जाएगी। कमला और अन्य जिन्होंने भी भुगतान किया या पैसे लिए, उन्होंने कानून तोड़ा है और उन्हें सजा मिलनी चाहिए। ट्रंप का आरोप है कि ये भुगतान प्रचार के खर्च में भी सही तरीके से नहीं दर्ज किए गए और रिकॉर्ड में गड़बड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- थाईलैंड-कंबोडिया में सीमा पर तनाव जारी, अब तक 33 की मौत; सहयोगी दलों ने की युद्धविराम की अपील

एपस्टीन केस की जांच को बताया ‘राजनीतिक चाल’
ट्रंप के इस नए हमले के पीछे उनका यह भी दावा है कि डेमोक्रेट्स उनका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जेफरी एपस्टीन केस से जुड़ी जांच को “पोलिटिकल कॉन्सपिरेसी” बताया और कहा कि यह उनके बेहतरीन छह महीने के प्रशासनिक कामों से लोगों का ध्यान हटाने की चाल है। ट्रंप ने इसे जेफरी एपस्टीन स्कैम करार दिया है।


एपस्टीन फाइलें सार्वजनिक करने का आदेश
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को आदेश दिया है कि एपस्टीन और घिसलीन मैक्सवेल से जुड़ी ग्रैंड ज्यूरी की गवाही को सार्वजनिक किया जाए। यह फैसला तब आया जब ट्रंप के समर्थकों समेत कई राजनीतिक नेताओं ने अधिक पारदर्शिता की मांग की। ट्रंप का कहना है कि इन दस्तावेजों के सामने आने से यह “झूठा घोटाला” खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- विमान के पहियों में आग लगी तो जान बचाकर ऐसे भागे यात्री, वायरल वीडियो में दिखी दहशत

चुनाव प्रचार में ‘भुगतान बनाम समर्थन’ बहस को नया मोड़

ट्रंप के आरोपों ने अमेरिका की राजनीति में समर्थन को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी है। क्या किसी से समर्थन के बदले भुगतान करना अपराध है? यह सवाल अब कानून और राजनीति दोनों के दायरे में बहस का विषय बन गया है। अगर ट्रंप के दावे सही साबित होते हैं, तो डेमोक्रेटिक पार्टी और कई चर्चित चेहरों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। वहीं, आलोचकों का कहना है कि ट्रंप खुद अपने ऊपर चल रही जांचों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed