फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin man arrested for firebombing building in US news in hindi

US: मैडिसन कार्यालय की इमारत में आगजनी मामले में भारतीय गिरफ्तार, 20 साल की हो सकती है सजा

Mon, 03 Apr 2023 12:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 12:10 AM IST
सार

न्याय विभाग ने कहा कि, हरिन्दु शंकर रॉयचौधरी को पिछले हफ्ते बोस्टन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था। अगर उसे दोषी ठहराया जाता है तो रॉयचौधरी को न्यूनतम पांच साल और अधिकतम 20 साल जेल जाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Indian-origin man arrested for firebombing building in US news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में मई 2022 में मैडिसन कार्यालय की इमारत में लगी आग मामले में भारतीय मूल के एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को न्याय विभाग ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकतम 20 साल की हो सकती है सजा
न्याय विभाग ने एक बयान में कहा कि, 29 वर्षीय  हरिन्दु शंकर रॉयचौधरी को पिछले हफ्ते बोस्टन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था। अगर उसे दोषी ठहराया जाता है तो रॉयचौधरी को न्यूनतम पांच साल और अधिकतम 20 साल जेल जाना पड़ सकता है। न्याय विभाग के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभाग के सहायक अटॉर्नी जनरल मैथ्यू जी ऑलसेन ने कहा, शिकायत के अनुसार रॉयचौधरी ने एक निजी संगठन को आतंकित करने और धमकाने के अपने प्रयासों के सिलसिले में संघीय कानून का उल्लंघन करते हुए आग लगाने वाले उपकरण का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


मदर्स डे पर घटना को दिया अंजाम 
8 मई 2022 को मदर्स डे की सुबह लगभग 6.06 बजे कानून प्रवर्तन को मैडिसन कार्यालय की इमारत में आग लगने की सूचना मिली। इमारत के बाहर, किसी ने एक दीवार पर स्प्रे-पेंट किया और लिखा कि यदि गर्भपात सुरक्षित नहीं हैं तो आप भी नहीं हैं। वहीं दूसरी दीवार पर एक बड़ा "ए" जिसके चारों ओर एक चक्र और संख्या "1312" लिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से डीएनए किए कलेक्ट
जांच के दौरान, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आग के दृश्य से डीएनए साक्ष्य एकत्र किए। जांच कर रही टीम ने मार्च 2023 में कानून प्रवर्तन ने रॉयचौधरी को संदिग्ध के रूप में पहचाना और उसके द्वारा कूड़ेदान में फेंके गए भोजन से उसका डीएनए एकत्र किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed