{"_id":"66e2815d0affadb94007c942","slug":"indian-origin-lawyer-fired-over-inappropriate-relationship-with-ceo-in-us-news-in-hindi-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: बॉस के साथ संबंध होना भारतीय मूल की वकील को पड़ा भारी, कंपनी ने नौकरी से निकाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: बॉस के साथ संबंध होना भारतीय मूल की वकील को पड़ा भारी, कंपनी ने नौकरी से निकाला
Thu, 12 Sep 2024 11:21 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:21 AM IST
सार
नॉरफॉक साउथर्न कॉर्पोरेशन की मुख्य कानूनी अधिकारी नवनीता नाग को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में यह दावा किया गया था कि उनका अपने बॉस के साथ रिश्ता था।
विज्ञापन
एलन शॉ और नवनीता नाग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एक भारतीय मूल की वकील का अपने बॉस के साथ संबंध होना भारी पड़ गया। दरअसल, यह पता चलने पर कि कंपनी के सीईओ के साथ महिला का रिश्ता है तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
सीईओ को भी नौकरी से निकाला
नॉरफॉक साउथर्न कॉर्पोरेशन की मुख्य कानूनी अधिकारी नवनीता नाग को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में यह दावा किया गया था कि उनका अपने बॉस (मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन शॉ) के साथ सहमति से रिश्ता चल रहा था। मामला सामने आने पर शॉ को भी नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
नॉरफॉक साउथर्न कॉर्पोरेशन ने कहा, 'हालांकि यह संबंध सहमति से था, लेकिन दोनों अधिकारियों ने संबंध बनाकर कंपनी की नीतियों और आचार संहिता का उल्लंघन किया।'
विज्ञापन
कंपनी की नीतियों का उल्लंघन का आरोप
कंपनी ने आगे कहा, 'नाग को नौकरी से बर्खास्त करने का कदम शुरुआती जांच के निष्कर्षों के बाद उठाया गया है। जांच में पता चला है कि शॉ ने कंपनी की मुख्य कानूनी अधिकारी के साथ सहमति से संबंध बनाकर कंपनी की नीतियों का उल्लंघन किया है। शॉ को भी इसी वजह से नौकरी से निकाला गया है। उनके काम का इससे कोई मतलब नहीं है।'
नाग के करियर पर एक नजर
बता दें, नाग ने खुद को लिंक्डइन प्रोफाइल में खुद को अनुभवी बताया है। वह तीन फॉर्च्यून 300 सार्वजनिक कंपनियों के साथ काम करती हैं। इससे पहले वह गोल्डमैन साक्स में काम करती थीं। उन्हें 2022 में मुख्य कानूनी अधिकारी और 2023 में कॉर्पोरेट मामलों का कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
अगर शुरुआती करियर की बात करें तो साल 2020 में नॉरफॉक साउथर्न में जनरल काउंसल के रूप में शामिल हुई थीं। उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से गवर्नमेंट और इंग्लिश में स्नातक की डिग्री और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर (JD) की डिग्री हासिल की है।
अब सीईओ कौन?
अब, कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी मार्क आर जॉर्ज को शॉ की बर्खास्तगी के बाद अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित किया गया है।