फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin judge named US district court's associate justice

USA: भारतीय मूल की जज को अमेरिकी जिला अदालत के सहयोगी न्यायाधीश के रूप में नामित किया गया, जानें डिटेल्स

Tue, 28 Feb 2023 07:28 PM IST
विवेक दास वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 28 Feb 2023 07:28 PM IST
सार

USA: कैलिफोर्निया की न्यायिक परिषद की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो शहर में थर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफ अपील के सहयोगी न्यायाधीश के रूप में मेसीवाला की नियुक्ति की पुष्टि 14 फरवरी को कैलिफोर्निया के सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश पेट्रीसिया गुएरेरो ने की थी।

विज्ञापन
Indian-origin judge named US district court's associate justice
शमा हकीम मेसीवाला - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय मूल की जज शमा हकीम मेसीवाला को सर्वसम्मति से अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में अपील की जिला अदालत का सहायक न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कैलिफोर्निया की न्यायिक परिषद की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो शहर में थर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफ अपील के सहयोगी न्यायाधीश के रूप में मेसीवाला की नियुक्ति की पुष्टि 14 फरवरी को कैलिफोर्निया के सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश पेट्रीसिया गुएरेरो ने की थी।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है, ''न्यायाधीश मेसीवाला की पुष्टि तीन सदस्यीय आयोग के सर्वसम्मत मत से की गई जिसमें प्रधान न्यायाधीश गुरेरो (अध्यक्ष) भी शामिल थे। विज्ञप्ति के अनुसार उनके अलावा इस आयोग में अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा और कार्यवाहक पीठासीन न्यायाधीश रोनाल्ड बी रोबी भी शामिल थे। 
विज्ञापन


लगभग 50 वर्षीय मेसीवाला जस्टिस कोलमैन ए. ब्लेस की सेवानिवृत्ति से खाली हुई जगह को भर रही हैं। उन्होंने 2017 से सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है और वह 2017 में वहां आयुक्त थीं। मेसीवाला 2013 से कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डेविस स्कूल ऑफ लॉ में सहायक प्रोफेसर रही हैं। वे 2004 से 2017 तक थर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफ अपील में न्यायिक वकील के रूप में भी कार्यरत रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 1999 से 2004 तक सेंट्रल कैलिफोर्निया अपीलेट प्रोग्राम में एक स्टाफ अटॉर्नी के रूप में और 1999 में कैलिफोर्निया के पूर्वी जिले के फेडरल पब्लिक डिफेंडर के कार्यालय में एक वकील के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डेविस स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed