{"_id":"60ad63298ebc3e4b3a56e092","slug":"indian-origin-family-hailed-for-returning-lost-lottery-ticket-of-over-7-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: चर्चा का विषय बनी भारतवंशी की ईमानदारी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: चर्चा का विषय बनी भारतवंशी की ईमानदारी
Wed, 26 May 2021 02:20 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 26 May 2021 02:20 AM IST
सार
- महिला ने बेकार समझकर फेंक दिया था टिकट, लॉटरी लगी तो शाह परिवार ने वापस किया टिकट
विज्ञापन
लॉटरी विजेता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मेसाचुसेट्स राज्य में भारतीय मूल के एक परिवार ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक महिला रोज फिएगा को उसका लॉटरी का टिकट वापस कर दिया, जिसे वह बेकार समझ कर फेंक गई थी। इस टिकट ने महिला को रातों रात लखपति बना दिया। भारतीय मूल के परिवार की ईमानदारी के लिए खूब प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
ली रोज फिएगा ने मार्च में साउथविक इलाके की ‘लकी स्टॉप’ नामक दुकान से लॉटरी का एक टिकट खरीदा था। यह दुकान भारतीय मूल के एक शाह परिवार की है। फिएगा अक्सर इस दुकान से टिकट खरीदती थी। उसने बताया, मेरा लंच ब्रेक था और मैं जल्दी में थी। मैंने जल्दबाजी में टिकट का नंबर खुरचा और उसे देखकर लगा कि मेरी लॉटरी नहीं निकली है तो मैंने उन्हें टिकट देकर उसे फेंकने के लिए कहा।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी खबर में बताया कि महिला ने जल्दबाजी में टिकट पूरी तरह नहीं खुरचा था और यह टिकट बेकार टिकटों के बीच दस दिन तक रखा रहा। इसके बाद दुकान के मालिक के बेटे अभि शाह की नजर उस टिकट पर गई। लेकिन परिवार ने टिकट ग्राहक महिला रोज फिएगा को वापस करने का निर्णय लिया। भारतीय मूल के परिवार के इस काम के लिए उनकी खूब प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
हम दो रात सोए नहीं : शाह परिवार
भारतवंशी अभि शाह ने कहा, यह टिकट रोज फिएगा को बेचा गया था। एक शाम अभि ने बेकार पड़े टिकट को जब खुरचा तो उसमें दस लाख डॉलर का इनाम था। उसने जब पिता मुनीश से बात की तो उन्होंने टिकट वापस करने का निर्णय लिया। दुकान के मालिक मुनीश शाह ने कहा, हम दो रात सोए नहीं, मैंने भारत में अपनी मां से बात की तो उन्होंने कहा टिकट वापस कर दो, हमें वह पैसा नहीं चाहिए।
मुझे विश्वास नहीं हुआ : फिएगा
पूरी घटना पर फिएगा ने कहा, शाह का फोन मुझे बुलाने के लिए आया तो मैंने कहा कि मैं काम कर रही हूं, लेकिन उसने कहा कि नहीं तुम्हें आना ही होगा। ऐसे में मैं वहां गई और वहां पहुंच कर मुझे पूरी बात पता चली। मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। मैं रोई और उन्हें गले से लगाया।