फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian origin couple does first of its kind drive in wedding near london despite restriction on guests numbers

ब्रिटेन: कोविड-19 के कारण मेहमानों को बुलाने की थी पाबंदी, भारतीय जोड़े ने ऐसे रचाई शादी

Thu, 08 Oct 2020 12:01 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 08 Oct 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
indian origin couple does first of its kind drive in wedding near london despite restriction on guests numbers
रोमा पोपट-विनल पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी अपना कहर बरपा रही है। ऐसे में ब्रिटेन में लॉकडाउन के सख्त नियम लागू हैं। इसके तहत शादी में केवल एक सीमित संख्या में मेहमानों बुलाया जा सकता है। वहीं भारतीय मूल का एक जोड़ा वायरस के कारण अपनी शादी में देरी नहीं करना चाहता था। इसके लिए उन्होंने लंदन के नजदीक अपनी तरह की पहली ड्राइव इन वेडिंग का आयोजन किया। 

विज्ञापन


लंदन में रहने वाले रोमा पोपट और विनल पटेल को 20 अप्रैल को शादी करनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने अपने वेडिंग कॉरडिनेटर सहेली इवेंट्स से ड्राइव इन वेडिंग पर चर्चा की। हालांकि बीते शुक्रवार को इस जोड़े ने अपने परिवार के सामने शादी कर ली। शादी के जश्न में बड़ी स्क्रीन के जरिए दोस्त और परिवार के लोग अपनी गाड़ियों में बैठकर शामिल हु्ए। 
विज्ञापन



सहेली मीरपुरी की संस्थापक और निदेशक सहेली मीरपुरी ने कहा, 'हम इस बात से हैरान हैं कि शादी समारोह और ड्राइव-इन दोनों कैसे हो गए। यह वर्ष विशेष रूप से लग्जरी एशियाई शादियों और समारोहों के लिए बहुत मुश्किल रहा है, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए एक रचनात्मक तरीका था कि मेहमान महसूस करें कि वे इस दिन जोड़े के साथ थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन की सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार शादी समारोहों में केवल 15 लोगों को शामिल होने की अनुमति है। इसके परिणामस्वरूप कई शादियों को या तो स्थगित कर दिया गया है या जोड़े दोस्तों और परिवार को शामिल करने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

दुल्हन रोमा ने कहा, 'जब हमें अपनी शादी अप्रैल में स्थगित करनी पड़ी, तो हमें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि हम इस साल शादी कर पाएंगे या नहीं। यहां हमारे बहुत सारे दोस्त और परिवार हैं। हम चाहते थे कि वे हमारी खुशी का हिस्सा बनें। हमारे पास सब कुछ होने के बावजूद, हमने जैसी परिकल्पना की थी, यह उससे थोड़ा अलग तरीका था। यह एक ऐसा दिन है जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे।' 


ड्राइव-इन वेडिंग में पहुंचने पर, कारों में मेहमानों का स्वागत एंटी-बैक्टीरियल हैंड जेल वाले हैम्पर्स से किया गया और उनसे पूरे समय वाहन के अंदर ही बैठे रहने का अनुरोध किया गया। खाने का ऑर्डर करने का विकल्प उनकी कारों से सीधे कोविड सुरक्षित डिलीवरी सेवा के माध्यम से उनकी संबंधित सीटों पर उपलब्ध था। अगर उन्हें किसी मदद की जरूरत होती है, तो उन्हें सलाह दी गई थी कि वे अपनी कार की रोशनी या फ्लैशर्स को फ्लैश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed