फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin citizen gets UAE first mega prize of Rs 5.5 lakh per month for 25 years

UAE: भारतीय मूल के नागरिक को मिला यूएई का पहला मेगा पुरस्कार, 25 वर्षों तक प्रतिमाह मिलेंगे 5.5 लाख रुपये

Sat, 29 Jul 2023 03:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 29 Jul 2023 03:25 AM IST
सार

मोहम्मद आदिल खान ने पुरस्कार के लिए आभार जताया है। उनका कहना है कि मैं अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति हूं। कोरोना के दौरान मेरे भाई की मौत हो गई थी। अब उसके परिवार को पालने की जिम्मेदारी भी मेरे सिर आ गई है। मेरे माता-पिता और पांच साल की एक बेटी है।

विज्ञापन
Indian origin citizen gets UAE first mega prize of Rs 5.5 lakh per month for 25 years
India Uae flag - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय मूल के वास्तुकार को संयुक्त अरब अमीरात में एक नया मेगा पुरस्कार का पहला विजेता नामित किया गया। वास्तुकार दुबई में काम करता है। पुरस्कार के बाद अब उसे अगल 25 वर्षों तक हर महीने 5.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

जानिए कौन है विजेता
विदेशी मीडिया के अनुसार, गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तरप्रदेश के मोहम्मद आदिल खान को फास्ट पांच ड्रॉ के मेगा पुरस्कार का विजेता नामित किया गया। मोहम्मद आदिल खान दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी के लिए इंटीरियर डिजाइन सलाहकार के रूप में काम करता है। पुरस्कार के तौर पर खान को 25 वर्षों तक प्रतिमाह 25 हजार दिरहम यानी कि 5,59,822 रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

परिवार को विश्वास ही नहीं हो रहा
खान ने पुरस्कार के लिए आभार जताया है। उनका कहना है कि मैं अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति हूं। कोरोना के दौरान मेरे भाई की मौत हो गई थी। अब उसके परिवार को पालने की जिम्मेदारी भी मेरे सिर आ गई है। मेरे माता-पिता और पांच साल की एक बेटी है। जीत से मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। मेरे परिवार को विश्वास ही नहीं हो रहा। एमिरेट्स ड्रा के आयोजक पॉल चैडर का कहना है कि हमने लॉन्च के आठ सप्ताह से भी कम समय में फास्ट- पांच के लिए पहले विजेता के नाम की घोषणा की, जिसकी मुझे खुशी है। हम इसे फास्ट-पांच इसलिए कहते हैं कि क्योंकि यह सबसे तेज है। यह करोड़पति बनने का एक तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed