फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin Catholic priest shot dead in America one person in custody

US: अमेरिका में भारतवंशी कैथोलिक पादरी की गोली मारकर हत्या, तीन गोलियां मारीं; ओक्लाहोमा का व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 04 Apr 2025 08:55 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सेनेका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सेनेका Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 08:55 PM IST
सार

कैनसस के सेनेका शहर में एक भारतीय मूल के कैथोलिक पादरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को ओक्लाहोमा के 66 वर्षीय गैरी हर्मेश ने अंजाम दिया। उसने पादरी को तीन गोलियां मारीं। हत्या के शक में पुलिस ने हर्मेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे नेमाहा काउंटी जेल में रखा गया है। 

विज्ञापन
Indian origin Catholic priest shot dead in America one person in custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में एक भारतीय मूल के कैथोलिक पादरी की उनके पैरिश रेक्टरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की घटना कैनसस के सेनेका शहर में हुई। पादरी की हत्या के संदेह में ओक्लाहोमा के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पादरी 2011 से सेनेका में सेंट्स पीटर और पॉल कैथोलिक चर्च में पादरी थे। 

विज्ञापन


नेमाहा काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) दोपहर को हुई। सेनेका में सेंट पीटर एंड पॉल कैथोलिक चर्च में रेक्टरी के बाहर पादरी अरुल कैरासाला (57) को गोली लगने से घायल अवस्था में देखा गया। चर्च के अधिकारियों ने पादरी को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कैनसस सिटी के आर्चडायोसिस के आर्कबिशप जोसेफ नौमान ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, 'फादर अरुल कैरासाला की दुखद मौत की खबर साझा करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है, जिनकी आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Tariffs: ट्रंप की नई टैरिफ नीति के जवाब में फोर्ड का बड़ा एलान, अब सभी को मिलेगा कर्मचारियों वाला डिस्काउंट
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में ओक्लाहोमा का गैरी हर्मेश गिरफ्तार
पादरी की हत्या के मामले में शेरिफ के डिप्टी और सेनेका पुलिस ने ओक्लाहोमा में तुलसा के गैरी हर्मेश को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, 66 वर्षीय हर्मेश को प्रथम श्रेणी की हत्या के शक में नेमाहा काउंटी जेल में रखा गया है। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि गोलीबारी के पीछे का मकसद क्या था। न ही इस बारे में जानकारी दी कि पादरी और गिरफ्तार आरोपी एक-दूसरे को जानते थे या नहीं। 


बूढ़े आदमी ने पादरी को तीन गोलियां मारीं
पैरिश की धार्मिक शिक्षा निदेशक क्रिस एंडरसन ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि एक बूढ़ा आदमी पादरी कैरासाला के पास आया। उसने पादरी को तीन गोलियां मारीं। हालांकि, इस बारे में उन्हें और अधिक जानकारी नहीं है। 

ये भी पढ़ें: Greenland-Denmark Ties: 'अमेरिका किसी दूसरे देश पर कब्जा नहीं कर सकता'; ट्रंप को डैनिश PM मेटे का दो टूक जवाब

चर्च में 2011 से पादरी के पद पर थे कैरासाला
पादरी की मौत से 2,100 की आबादी वाले सेनेका शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। पेरिश वेबसाइट पर पादरी के प्रोफाइल के अनुसार, वह 2011 से सेंट्स पीटर और पॉल कैथोलिक चर्च में पादरी के पद पर थे। 1994 में, कैरासाला को भारत में पुजारी नियुक्त किया गया था। वे 2004 से कंसास में अपनी सेवाएं दे रहे थे और 2011 में वह अमेरिकी नागरिक बन गए। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed