{"_id":"6614c2ededacaa5dbb03ef1a","slug":"indian-origin-builder-buta-singh-gill-shot-dead-at-construction-site-in-canada-s-edmonton-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: एडमंटन में भारतीय मूल के बिल्डर की गोली मारकर हत्या, दोस्तों ने कहा- वह हमेशा मदद के लिए रहते थे तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: एडमंटन में भारतीय मूल के बिल्डर की गोली मारकर हत्या, दोस्तों ने कहा- वह हमेशा मदद के लिए रहते थे तैयार
Tue, 09 Apr 2024 09:56 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 09 Apr 2024 09:56 AM IST
सार
पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है। इसी को लेकर उसने लोगों से कावानाघ ब्लाव्ड एसडब्ल्यू और 30 एवेन्यू एसडब्ल्यू के क्षेत्र में नहीं जाने को कहा है।
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच कर रही है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-कनाडा के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस बीच, भारतीय मूल की निर्माण कंपनी के मालिक बूटा सिंह की हत्या की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कनाडा के एडमंटन शहर में एक निर्माण स्थल पर गिल की गोली मारकर हत्या की गई है। उनके करीबी दोस्त का कहना है कि गिल शहर में एक सिख मंदिर के प्रमुख सदस्य थे और पंजाबी समुदाय के साथ उनके मजबूत संबंध थे।
विज्ञापन
बता दें, गिल अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
घटना में एक अन्य की भी मौत
वहीं, शहर के कावानाघ इलाके में सोमवार को दिन में हुई गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई, जिसकी फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, एक 51 साल का एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा। एडमंटन पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल यहां लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है। इसी को लेकर उसने लोगों से कावानाघ ब्लाव्ड एसडब्ल्यू और 30 एवेन्यू एसडब्ल्यू के क्षेत्र में नहीं जाने को कहा है।
मददगार व्यक्ति थे गिल
घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों में करीब 50 लोग दक्षिण एशियाई होम-बिल्डर्स समुदाय से थे। पूर्व शहर पार्षद मोहिंदर बंगा ने बताया कि कई सालों से गिल को जानते थे। उनकी हत्या उस समय की गई थी, जब वह निर्माण स्थल पर अपने श्रमिकों की जांच कर रहे थे। बंगा ने कहा कि गिल का पंजाबी समुदाय से गहरा संबंध था और वह धार्मिक एवं मददगार व्यक्ति थे।
विज्ञापन
लोगों का सवाल- कोई क्यों मारेगा?
मीडिया रिपोर्ट में पूर्व शहर पार्षद के हवाले से कहा गया, 'वह हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते थे। वह सेंट अल्बर्ट ट्रेल पर हमारे सिख मंदिर के एक प्रमुख सदस्य थे। उन्होंने कई बार खुद का नुकसान करके लोगों की मदद की थी। उन्हें कोई क्यों मारेगा?'