फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin attorney Vivek Malek becomes first non-white treasurer of Missouri state in US

Vivek Malek: भारतीय मूल के विवेक मलिक का अमेरिका में बजा डंका, मिसौरी के पहले गैर-श्वेत कोषाध्यक्ष बने

Wed, 21 Dec 2022 08:33 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 21 Dec 2022 08:33 PM IST
सार

विवेक मलिक मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं। वह 2002 में साउथईस्ट मिसौरी स्टेट यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री करने गए थे और वह मिसौरी के बूथील में बस गए।

विज्ञापन
Indian-origin attorney Vivek Malek becomes first non-white treasurer of Missouri state in US
Vivek Malek - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में भारतीय मूल के 45 वर्षीय विवेक मलिक को मिसौरी राज्य का पहला गैर-श्वेत कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मिसौरी के गवर्नर माइक पार्सन ने बुधवार को इसकी घोषणा की। पार्सन ने एक ट्वीट में कहा, मैं विवेक मलिक को मिसौरी का अगला कोषाध्यक्ष नियुक्त कर रहा हूं। विवेक मिसौरी स्टेट ऑडिटर चुने गए स्कॉट फिट्ज़पैट्रिक की जगह लेंगे।  

विज्ञापन


पार्सन ने विवेक की कार्यशैली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा अब विवेक के हाथ में है। वह मिसौरी के लोगों की सेवा करने की अविश्वसनीय जिम्मेदारी और विशेषाधिकार को समझते हैं। वह सच्ची सार्वजनिक सेवा में विश्वास करते हैं।
विज्ञापन


विवेक मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं। वह 2002 में साउथईस्ट मिसौरी स्टेट यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री करने गए थे और वह मिसौरी के बूथील में बस गए। विवेक रिपब्लिकन कोषाध्यक्ष स्कॉट फिट्जपैट्रिक की जगह लेंगे, जो जनवरी में राज्य लेखा परीक्षक बनने के लिए पद छोड़ रहे हैं। 

विवेक ने वर्ष 2006 में शुरू की थी वकालत
विवेक ने रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने अमेरिकी राज्य इलिनॉय के यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय कॉलेज ऑफ लॉ से विधि में मास्टर भी किया है। गवर्नर के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विवेक ने वर्ष 2006 में वकालत शुरू की और 2011 में एक कानूनी फर्म की स्थापना की। उनकी सेवा और योगदान के लिए मिसौरी सीनेट (2015) और मिसौरी हाउस (2007) द्वारा मान्यता दी गई थी। 


सच्ची निष्ठा से मिसौरी के लोगों की सेवा का वादा
विवेक तीन बच्चों के पिता हैं। राज्य कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद कहा कि वह सच्ची निष्ठा के साथ मिसौरी के लोगों की सेवा करेंगे। विवेक ने एक बयान में कहा, मिसौरी के अगले राज्य कोषाध्यक्ष के रूप में सेवा करने का मौका मिलना मेरे जीवन का बड़ा सम्मान है। मैं मिसौरी के लोगों को सब कुछ और सर्वोत्तम देने का वादा करता हूं। 

बता दें कि गवर्नर पार्सन ने 2020 में विवेक को साउथईस्ट मिसौरी स्टेट यूनिवर्सिटी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में नियुक्त किया था, जहां उन्होंने वित्तीय जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। बयान में कहा गया है कि वह राज्य कोषाध्यक्ष की शपथ लेने से पहले बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में अपने पद से इस्तीफा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed