फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin Arif Patel designer clothing scam mastermind jailed in UK

Britain: डिजाइनर कपड़ा घोटाले में भारतीय मूल के मास्टरमाइंड को जेल, हुई 20 साल की कैद

Thu, 25 May 2023 10:10 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 25 May 2023 10:10 PM IST
सार

कोर्ट में 14 सप्ताह की सुनवाई के बाद पटेल को झूठे लेखांकन, सार्वजनिक राजस्व को धोखा देने की साजिश, नकली कपड़ों की बिक्री और मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी पाया गया और उसे सजा सुनाई।

विज्ञापन
Indian origin Arif Patel designer clothing scam mastermind jailed in UK
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नकली डिजाइनर कपड़ा घोटाला के मास्टरमाइंड और भारतीय मूल के आरिफ पटेल को ब्रिटेन में कर धोखाधड़ी के मामले में गुरुवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई गई। पटेल पर एक आपराधिक गिरोह के साथ मिलकर कपड़ों और मोबाइल फोन के फर्जी निर्यात पर वैट पुनर्भुगतान का दावा कर 9.7 करोड़ पौंड की कर चोरी करने का आरोप था।

विज्ञापन


मोजे निर्माता 55 वर्षीय आरिफ पटेल को पिछले महीने दोषी पाया गया था। ब्रिटेन के कर विभाग ने पटेल को दोषी पाया जिसे देश के इतिहास में जालसाजी कर चोरी के सबसे बड़े मामलों में से एक करार दिया गया है। चेस्टर क्राउन कोर्ट में 14 सप्ताह की सुनवाई के बाद पटेल को झूठे लेखांकन, सार्वजनिक राजस्व को धोखा देने की साजिश, नकली कपड़ों की बिक्री और मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी पाया गया और उसे सजा सुनाई।
विज्ञापन


शाही राजस्व व सीमा शुल्क में धोखाधड़ी अन्वेषण सेवा (एचएमआरसी) के निदेशक रिचर्ड लास ने पिछले महीने सुनवाई के दौरान कहा था कि आरिफ पटेल कानून का आनुपालन करने वाले बहुसंख्यक लोगों के खर्च पर शानदार जीवन व्यतीत करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक दशक से अधिक समय तक एचएमआरसी और हमारे साझेदारों ने इस गिरोह को न्याय के कठघरे तक लाने के लिए एकजुट होकर कड़ी मेहनत की…हमारा काम रुकेगा नहीं। इस गिरोह ने ब्रिटेन की संपत्ति की 7.8 करोड़ पौंड से अधिक राशि हड़पी और उनसे राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


आरिफ का एक सह-आरोपी, दुबई के 58 वर्षीय मोहम्मद जाफर अली, जिन्हें एचएमआरसी को धोखा देने की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग का भी दोषी पाया गया था, उसको भी शुक्रवार को 11 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed