US: भारतवंशी अंगद ने बनाया लेट मी डू इट एप, दिव्यांगों-बुजुर्गों की करेगा देखभाल; लास वेगास में किया प्रदर्शन
अमेरिका के लास वेगास में आयोजित व्यापार शो में अटलांटा में रहने वाले भारतीय मूल के उद्यमी अंगद सहगल ने 'लेट मी डू इट' नाम के एक एप का प्रदर्शन किया। यह एप दिव्यांग लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो जटिल निर्णयों को सरल और सुलभ बनाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिव्यांग लोगों को सशक्त बनाने के लिए भारतीय मूल के एक उद्यमी ने एक अनूठा एप बनाया है। अमेरिका के लास वेगास में आयोजित व्यापार शो में अटलांटा में रहने वाले भारतीय मूल के उद्यमी अंगद सहगल ने 'लेट मी डू इट' नाम के एक एप का प्रदर्शन किया। यह एप दिव्यांग लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो जटिल निर्णयों को सरल और सुलभ बनाता है। इस एप को अंगद और उनके पिता अमित सहगल ने मिलकर विकसित किया है। अंगद के पिता ने कहा, यह पहला विकलांगता-केंद्रित निर्णय लेने वाला एप, जो दिव्यांग लोगों को उनकी देखभाल करने वालों और वरिष्ठ नागरिकों को निर्णय लेने में मदद करता है। चाहे वह रोजमर्रा के जीवन के निर्णयों से संबंधित हो या व्यक्तिगत वित्त का प्रबंधन करने से।
इसके अलावा, लास वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो सीईएस-2025 में दुनियाभर की टेक कंपनियों ने कई ऐसे नए और शानदार उत्पाद पेश किए हैं, जो हैरान करने वाले हैं। 10 जनवरी तक चलने वाले इस शो में दिखाए गए इलेक्ट्रिक चम्मच, इमोशनल रोबोट डॉग, गड्ढों को उड़कर पार करने वाली सुपरकार और बॉडी स्कैनिंग हेल्थ मिरर जैसे इनोवेटिव उत्पादों की उन्नत झलक देखने को मिल रही है।
स्वाद बढ़ाने वाला इलेक्ट्रिक चम्मच
जापानी कंपनी किरिन होल्डिंग्स ने स्वाद बढ़ाने वाला इलेक्ट्रिक 'साल्ट स्पून' विकसित किया है। हल्के विद्युत प्रवाह का उपयोग करते हुए यह चम्मच नमकीनपन जैसे स्वादों को बढ़ाता है। जिससे कम सोडियम वाले भोजन अधिक स्वादिष्ट बनते हैं। इलेक्ट्रिक चम्मच को डिजिटल स्वास्थ्य और आयु तकनीक श्रेणियों में सीईएस इनोवेशन अवार्ड्स-2025 का सम्मान प्राप्त हुआ।
वॉकिंग फर्नीचर : छह पैरों की मदद से कमरे में खुद घूमता है
जापानी रोबोटिक्स कंपनी जिजाई ने चलने वाला रोबोट फर्नीचर पेश किया है। यह लैंप जैसा है। एमआई-एमओ नामक इस एआई रोबोट में छह पैर और इसके सिर पर एक लैंप है। यह पैरों की मदद से कमरे में आसानी से घूम सकता है। कंपनी ने कहा, भविष्य में ऐसे कई मॉडल आएंगे, जो आपसे बात भी करेंगे।
सैमसंग का विजन एआई : लाइव ट्रांसलेशन फीचर से लैस
सैमसंग ने विजन एआई फीचर दुनिया के सामने पेश किया। विजन एआई को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह लोगों का टीवी देखने का अनुभव जल्द बदलने वाला है। विजन एआई के तहत कंपनी अपने स्मार्ट टीवी मॉडल्स में ढेरों नए फीचर्स देने की तैयारी में है। विजन एआई बड़े ही कमाल की चीज है, क्योंकि इसके साथ लोगों को लाइव ट्रांसलेशन फीचर की सुविधा मिलेगी। अगर आप टीवी पर कोई मूवी देख रहे हैं, जिसकी भाषा समझ नहीं आ रही, तो यह फीचर आपको आपकी भाषा में ट्रांसलेशन बताता रहेगा। इससे आप मूवी को अपनी भाषा में आसानी से समझ पाएंगे।