फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian NSA Ajit Doval met Israel PM Benjamin Netanyahu discussed over release of hostages and humanitarian aid

Israel: भारतीय NSA अजीत डोभाल ने PM बेंजामिन नेतन्याहू से की मुलाकात, बंधकों की रिहाई और मानवीय मदद पर चर्चा

Mon, 11 Mar 2024 11:58 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Mar 2024 11:58 PM IST
सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि आज भारतीय एनएसए डोभाल की नेतन्याहू से मुलाकात हुई। उन्हें गाजा पट्टी में जारी युद्ध से अवगत कराया गया। दोनों पक्षों ने बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता के मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Indian NSA Ajit Doval met Israel PM Benjamin Netanyahu discussed over release of hostages and humanitarian aid
NSA Ajit Doval meets Benjamin Netanyahu - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच, तेल अवीव में भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि आज भारतीय एनएसए डोभाल की नेतन्याहू से मुलाकात हुई। उन्हें गाजा पट्टी में जारी युद्ध से अवगत कराया गया। दोनों पक्षों ने बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता के मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन

गौरतलब है कि सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास द्वारा 5000 रॉकेट दागने के बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है। अब तक युद्ध में करीब 30 हजार लोगों की मौत हो गई।  

विज्ञापन

रमजान के कारण मानवीय संकट गहराने की आशंका
इसके अलावा, गाजा नगरपालिका ने रविवार शाम रमजान के दौरान मानवीय सहायता के लिए अपील की। नगरपालिका ने अपने बयान में कहा कि जैसे-जैसे रमजान करीब आ रहे हैं, गाजा के लोगों को इस्राइली हमलों के कारण गंभीर मानवीय संकटों का सामना करना पड़ेगा। हमले के कारण गाजा में पानी, स्वच्छता और अव्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हुईं हैं। उन्होंने अतंरराष्ट्रीय संगठनों से  बुनियादी सेवाओं, ईंधन, पानी और बिजली की सुविधा प्रदान करने के लिए सहायता मांगी है। बता दें, गाजा भुखमरी और निर्जलीकरण से मरने वाले लोगों की बढ़ती संख्या के साथ गंभीर मानवीय संकट से जूझ रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा पट्टी में कुपोषण और निर्जलीकरण से अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजा का प्रभारी फलस्तीनी प्रधिकारण को बनाना हमारा आखिरी काम 
इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने एक दिन पहले एक साक्षात्कार में कहा कि मेरी नीतियों को इस्राइलियों का भारी समर्थन प्राप्त है। हमास के आतंकियों को खत्म करने की हमारी कार्रवाई का इस्राइली समर्थन कर रहे हैं। इस्राइली कहते हैं कि एक बार जब हम हमास को नष्ट कर देंगे तो हमारा आखिरी काम होगा गाजा का प्रभारी फिलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंपना, जो अपने बच्चों को आतंकवाद के प्रति शिक्षित करता है। नेतन्याहू ने वैश्विक देशों की निंदा की, जो हमास का समर्थन कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed