{"_id":"5f2693858ebc3ee72622d086","slug":"indian-news-channel-will-resume-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में भारतीय समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक हटी, फिर शुरू होगा प्रसारण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में भारतीय समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक हटी, फिर शुरू होगा प्रसारण
Sun, 02 Aug 2020 03:50 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 02 Aug 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल
- फोटो : iStock
भारत और नेपाल के बीच रिश्तों में तनाव अभी बरकरार है। हालांकि नेपाल में भारतीय चैनलों पर लगे प्रतिबंध हटना शुरू हो गए हैं। रविवार को नेपाल में डिश होम के प्रबंध निदेशक सुदीप आचार्य ने बताया कि उन्होंने सभी भारतीय न्यूज चैनलों को फिर से चालू करना शुरू कर दिया है। इसमें जी न्यूज, आज तक, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज भी शामिल है।
विज्ञापन
We have started airing all Indian news channels including those banned earlier - Zee News, Aaj Tak, India TV and ABP News, in Nepal: Sudeep Acharya, Managing Director, Dish Home, Nepal
— ANI (@ANI) August 2, 2020विज्ञापन
गौरतलब है कि नेपाल में नौ जुलाई को भारतीय समाचार चैनलों पर रोक लगा दी गई थी। इसके पीछे नेपाली वितरकों ने इन समाचार चैनलों पर नेपाल के बारे में बेलगाम प्रचार का आरोप लगाया था। हालांकि यहां दूरदर्शन का प्रसारण निर्बाध रूप से जारी है। बता दें कि पिछले महीने नेपाल द्वारा विवादित नक्शे को वहां की संसद द्वारा पारित करने के बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन