फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Navy’s Hydrographic Survey Ship INS Sarvekshak successfully completed survey data Sri Lankan

डूबा जहाज: भारतीय नौसेना कर रही एमवी एक्स-प्रेस पर्ल शिप की खोज, श्रीलंका को सौंपा गया डाटा

Sat, 03 Jul 2021 05:38 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 05:38 PM IST
सार

भारतीय नौसेना के हाइड्रोग्राफिक सर्वे शिप आईएनएस सर्वेक्षक ने शुक्रवार को एमवी एक्स-प्रेस पर्ल साइट के आसपास सर्वेक्षण की।

विज्ञापन
Indian Navy’s Hydrographic Survey Ship INS Sarvekshak successfully completed survey data Sri Lankan
भारतीय नौसेना ने सौंपा डेटा - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका के तट पर पिछले महीने 13 दिनों तक जलने के बाद डूबे सिंगापुर के मालवाहक जहाज एमवी एक्स-प्रेस पर्ल की खोज भारतीय नौसेना ने शुरू की है। श्रीलंका सरकार के अनुरोध पर भारतीय नौसेना का हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण जहाज आईएनएस सर्वेक्षक एमवी एक्सप्रेस पर्ल के आसपास पानी के भीतर सर्वेक्षण कर रहा है। भारतीय नौसेना ने सर्वेक्षण डेटा श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन

  भारतीय नौसेना ने की थी मदद
सिंगापुर के कंटेनर जहाज एमवी एक्स-प्रेस पर्ल ने कतर और दुबई से 25 टन नाइट्रिक एसिड और अन्य रसायनों सहित 1,486 कंटेनर लोड किए थे। इसके बाद 15 मई को गुजरात के हजीरा बंदरगाह से कोलंबो जा रहा था, इसी दौरान कोलंबो बंदरगाह से लगभग 9 समुद्री मील की दूरी पर खराब मौसम के कारण कई कंटेनर ढहकर जहाज पर ही गिर पड़े और उनमें एक विस्फोट के बाद आग लग गई। श्रीलंकाई नौसेना के मदद पर भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 26 मई को आग बुझाने के लिए अपने जहाज ‘वैभव’ और ‘वज्र’ को कोलंबो भेजे। आग से घिरे जहाज पर दोनों ओर से एएफएफएफ घोल और समुद्री पानी का छिड़काव किया गया। इसके बावजूद एमवी एक्स-प्रेस पर्ल सैकड़ों टन रसायनों और प्लास्टिक के साथ 13 दिनों तक जलता रहा। अब भारतीय सेना ने श्रीलंका अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed