फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian national sentenced to 8 years for attempted attack on White House, US court announces

US: व्हाइट हाउस पर हमले के दोषी भारतीय मूल के युवक को आठ साल की सजा, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया फैसला

Fri, 17 Jan 2025 08:26 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Fri, 17 Jan 2025 08:26 AM IST
सार

अमेरिकी कोर्ट ने कहा कि युवक साई वर्शिथ कंडुला का हमला करने का उद्देश्य अमेरिकी सरकार को उखाड़ फेंकना और नाजी विचारधारा से प्रेरित तानाशाही को कायम करना था। न्यायाधीश डैबनी एल फ्रेडरिक ने युवक को जेल की सजा के साथ ही तीन साल की निगरानी रिहाई का आदेश दिया। 

विज्ञापन
Indian national sentenced to 8 years for attempted attack on White House, US court announces
अमेरिकी कोर्ट का फैसला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में व्हाइट हाउस पर हमले का प्रयास करने वाले भारतीय मूल के युवक साई वर्शिथ कंडुला को आठ साल की सजा सुनाई गई है। अमेरिकी कोर्ट ने कहा कि युवक का हमला करने का उद्देश्य अमेरिकी सरकार को उखाड़ फेंकना और नाजी विचारधारा से प्रेरित तानाशाही को कायम करना था। न्यायाधीश डैबनी एल फ्रेडरिक ने युवक को जेल की सजा के साथ ही तीन साल की निगरानी रिहाई का आदेश दिया। 

विज्ञापन


अदालत के दस्तावेजों के अनुसार दोषी युवक साई वर्शिथ कंडुला (20 वर्षीय) मिसौरी के सेंट लुईस इलाके का रहने वाला है। कंडुला ने 22 मई 2023 की दोपहर को सेंट लुईस से एक विमान द्वारा वॉशिंगटन डीसी पहुंचा। कंडुला शाम करीब 5.20 बजे डलास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा और शाम करीब साढ़े छह बजे उसने एक ट्रक किराये पर लिया। ट्रक किराये पर लेकर वह व्हाइट हाउस के लिए निकल गया। रास्ते में वह खाने और गैस के लिए रुका। रात करीब साढ़े नौ बजे कंडुला वॉशिंगटन डीसी पहुंचा और वहां एच स्ट्रीट पर नॉर्थवेस्ट और 16वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के चौराहे पर व्हाइट हाउस की सुरक्षा में तैनात बैरिकेड से ट्रक को टकरा दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद कंडुला पर आरोप है कि उसने ट्रक को फुटपाथ पर चढ़ाया, जिससे फुटपाथ पर चलने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद फिर से कंडुला ने ट्रक से एक और बैरिकेड में टक्कर मारी, जिससे ट्रक खराब होकर बंद हो गया। कंडुला ट्रक से उतरा और उसने अपने बैग से एक बैनर निकाला, यह बैनर लाल और सफेद रंग का बना था और इस पर नाजी स्वास्तिक भी बना था। यूएस पुलिस ने कंडुला को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जब वह व्हाइट हाउस में घुसने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजी विचारधारा से प्रभावित होकर किया हमला
युवक ने पुलिस से पूछताछ में कहा था कि उसने नाजी विचारधारा से प्रभावित होकर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को हटाकर तानाशाही लाने की मंशा से व्हाइट हाउस पर हमला किया था। अपने उद्देश्य को पाने के लिए वह अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य नेताओं की हत्या करने से भी पीछे नहीं हटता। वह करीब 6 महीने से हमले की योजना बना रहा था। उसका मकसद व्हाइट हाउस में प्रवेश करके सत्ता पर कब्जा करना और राष्ट्र का प्रभारी बनना था। 


4322 अमेरिकी डॉलर का नुकसान
कोर्ट ने कहा कि युवक के हमले से राष्ट्रीय उद्यान सेवा को 4322 अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ। उसने ट्रक को किराये पर लेने और व्हाइट हाउस में हमले के पहले भी प्रयास किए थे। उसने 22 अप्रैल 2023 को वर्जीनिया में एक सुरक्षा कंपनी ने 25 सशस्त्र गार्ड और एक बख्तरबंद काफिले की मांग की थी। कंडुला ने अमेरिकी सरकार के खिलाफ अपने अपराध को अंजाम देने के लिए इन गार्डों की सेवाओं और बड़े वाहनों के इस्तेमाल की व्यवस्था करने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed