फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian national jailed in Singapore for reckless driving and causing death of elderly woman world news Updates

World Updates: सिंगापुर में भारतीय नागरिक को जेल; लापरवाही से गाड़ी चलाने और महिला को टक्कर मारने का आरोप

Thu, 21 Dec 2023 04:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 21 Dec 2023 04:50 PM IST
सार

सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक को लापरवाही से गाड़ी चलाने और महिला को टक्कर मारने के लिए जेल की सजा सुनाई गई है। इतना ही नहीं आरोपी के ड्राइविंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। 

विज्ञापन
Indian national jailed in Singapore for reckless driving and causing death of elderly woman world news Updates
दुनिया की अहम खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक को 10 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। भारतीय नागरिक पर लापरवाही से लॉरी चलाने और एक बुजुर्ग महिला की मौत का कारण बनने का आरोप है। सिंगापुर की एक मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सजा पाने वाले भारतीय नागरिक की पहचान शिवलिंगम सुरेश के रूप में हुई है। उस पर बुधवार को लापरवाही से लॉरी चलाने और इस साल फरवरी में सिंगापुर में जेब्रा क्रॉसिंग पार कर रही 79 साल की एक चीनी मूल की महिला को टक्कर मारने का आरोप है। इन आरोपों में उसे दोषी भी ठहराया गया है। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि आरोपी ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी, जिसके कारण उसके सिर में चोट लग गई थी। जिससे उसी दिन महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान उप लोक अभियोजक बेनेडिक्ट तेओंग ने कहा कि जब सुरेश प्राइमरी स्कूल के पास जेब्रा क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो वह महिला पर ध्यान नहीं दे सका और उससे टकरा गया। ऐसे में इस बात के कोई सबूत नहीं है कि लॉरी की खराबी दुर्घटना का कारण है। डीपीपी तेओंग ने अदालत से सुरेश को 10 से 11 महीने जेल की सजा देने और आठ साल का ड्राइविंग प्रतिबंध लगाने की मांग की। इसके लिए उन्होंने सुरेश के ड्राइविंग अपराधों के इतिहास का हवाला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सजा के साथ ही आरोपी सुरेश को उसकी रिहाई के बाद आठ साल तक सभी श्रेणियों के ड्राइविंग लाइसेंस रखने से अयोग्य ठहराया गया है। 

पाकिस्तान: सुरक्षा बलों पर आत्मघाती हमले में शामिल 9 आतंकवादी गिरफ्तार
12 दिसंबर को खैबर-पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान आदिवासी जिले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमला करने के मामले में पाकिस्तान पुलिस ने गुरुवार को नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसमें हमले का मास्टरमाइंड और सात अन्य साथी शामिल हैं। उस हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी हमले का मास्टरमाइंड डेरा इस्माइल खान के दरबान इलाके का है। वहीं, हमले में शामिल अन्य आतंकवादी अफगानिस्तान के रहने वाले हैं।

बता दें कि नवगठित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबद्ध तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) से जुड़े आतंकवादियों ने डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा चौकी में विस्फोटक से भरे ट्रक को टक्कर मार दी थी। इसके कारण हुए विस्फोट से 23 सैनिकों की मौत हो गई थी।

 लंदन हाउसिंग ब्लॉक का नाम ब्रिटिश भारतीय जासूस नूर इनायत खान के नाम पर  
उत्तरी लंदन में एक काउंसिल हाउसिंग ब्लॉक का नाम ब्रिटिश भारतीय जासूस और टीपू सुल्तान की वंशज नूर इनायत खान के नाम पर रखा गया है। कैमडेन काउंसिल ने बुधवार को एक समारोह में 'नूर इनायत खान हाउस' का अनावरण किया। इस समारोह में स्थानीय लेबर पार्टी के सांसद और विपक्षी नेता कीर स्टार्मर, खान की जीवनी लेखक श्राबनी बसु और कैमडेन काउंसिल के नेता और निवासी शामिल हुए।

बता दें कि नूर रॉयल एयर फोर्स की शाखा महिला सहायक वायु सेना (डब्ल्यूएएएफ) की सदस्य थीं। उन्हें 1942 में एसओई में भर्ती किया गया था। इतना ही नहीं, विशिष्ट साहस के लिए उन्हें जॉर्ज क्रॉस (जीसी) से भी सम्मानित किया गया था। 

ढाका में ट्रेन में आगजनी को अंजाम देने वाले चार संदिग्धों की पहचान हुई
इस सप्ताह की शुरुआत में ढाका में एक अंतर-जिला ट्रेन में आग लगाने के मामले में बांग्लादेश की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बांग्लादेश पुलिस ने बताया कि इस मामले में  चार संदिग्धों की पहचान की गई है, इन चारों ने बीते मंगलवार को तेजगांव इलाके के पास ढाका जाने वाली मोहनगंज एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बों में आग लगा दी थी। आगजनी की इस घटना में एक बच्चे और तीन अन्य की मौत हो गई थी। 

आरएबी के लेफ्टिनेंट कर्नल आरिफ मोहिउद्दीन अहमद ने कहा कि हमें तोड़फोड़ करने वाले चार संदिग्धों की तस्वीरें मिली हैं। अब हम उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। इन चारों ने मुख्य विपक्षी बीएनपी द्वारा सात जनवरी के चुनावों का बहिष्कार किए जाने को लेकर फैली अशांति के बीच इस घटना को अंजाम दिया था। 

 लापता भारतीय छात्र का मिला शव
यूनाइटेड किंगडम में लगभग एक सप्ताह से लापता भारतीय छात्र गुरशमन सिंह भाटिया को लंदन में कैनरी घाट में एक झील के अंदर मृत पाया गय।  यूके मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान में जानकारी कर इसकी जानकारी दी। 

लंदन में टावर हैमलेट्स पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने मृत 23 वर्षीय छात्र के बारे में अधिक जानकारी मांगी। पुलिस ने मृत छात्र की सीसीटीवी वाली फोटो शेयर की है और उसके बारे में कोई भी जानकारी देने के लिए पुलिस को रिपोर्ट करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed