{"_id":"5fbbae1fac0e4a4eb877613b","slug":"indian-man-attacked-by-three-pakistani-burglars-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएईः दुबई में तीन पाकिस्तानी नकाबपोशों ने भारतीय नागरिक पर किया हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएईः दुबई में तीन पाकिस्तानी नकाबपोशों ने भारतीय नागरिक पर किया हमला
Mon, 23 Nov 2020 06:12 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 23 Nov 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में रहने वाले एक 33 वर्षीय भारतीय नागरिक ने दावा किया है कि देर रात सोते वक्त उसके घर पर मास्क पहने चोरों ने हमला कर उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन और कुछ नकदी चुरा कर ले गया। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीन पाकिस्तानी शख्स एक मकान में जबरदस्ती घुस आए थे और कुछ चीजों को चुराने के मकसद से घर में रहने वाले लोगों पर इस्पात की एक छड़ी से हमला किया था।
विज्ञापन
33 वर्षीय पीड़ित भारतीय शख्स ने कहा कि रात को जब वह सो रहे थे, उस वक्त अचानक से बिजली चली गई थी और इसके कुछ देर बाद उन पर हमला बोला गया था। हमलावरों ने पीड़ित के चेहरे पर एक प्लास्टिक की थैली डाल दी और उनके मुंह को टेप से बंद कर दिया। वे उनका मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और क्रेडिक कार्ड चुरा ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित के हवाले से गल्फ न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा, मैं किसी तरह से प्लास्टिक और टेप को चेहरे पर से हटाकर कमरे से बाहर गया। मैं अपने रूममेट के पास गया और हमलावरों का पीछा करने का प्रयास किया। हमलावरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है।