फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian man arrested in UK on US extradition warrant refused bail

UK: ब्रिटेन की अदालत ने भारतीय शख्स को जमानत देने से किया इनकार, आतंकी संगठन के लिए फंडिंग करने का आरोप

Wed, 26 Apr 2023 05:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Apr 2023 05:23 PM IST
सार

मदुरै में जन्मे सुंदर नागराजन (65 वर्षीय) मंगलवार को वेस्टमिंस्टर जिला अदालत में वीडियो लिंक के जरिए पेश हुए। उनके वकील ने कहा कि उसने अपने खिलाफ लगे धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों से इनकार किया। 

विज्ञापन
Indian man arrested in UK on US extradition warrant refused bail
वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंदन में गिरफ्तार किए गए एक भारतीय को जिला अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। उस पर आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के लिए फंडिंग करने का आरोप है। इस भारतीय शख्स को ब्रिटेन और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन

मदुरै में जन्मे सुंदर नागराजन (65 वर्षीय) मंगलवार को वेस्टमिंस्टर जिला अदालत में वीडियो लिंक के जरिए पेश हुए। उनके वकील ने कहा कि उसने अपने खिलाफ लगे धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों से इनकार किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश ब्रिओनी क्लार्क को यह भी बताया गया कि नागराजन हिंदू पृष्ठभूमि का है और इस्लामी आतंकवाद का समर्थन नहीं करता है। लेकिन, न्यायाधीश ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया। नागराजन को 23 मई उसी अदालत में वीडियो लिंक के जरिए पेश होने के लिए कहा गया है। अदालत ने तब तक के लिए उन्हें हिरासत में भेज दिया। 
  

विज्ञापन

नागराजन को नागराजन सुंदर पूनगुलम कासिविस्वनाथन नागा और सुंदर पूनगुलम के नागराजन नागराजन के नाम से भी जाना जाता है। उसे अमेरिका की मांग पर महानगर पुलिस की राष्ट्रीय प्रत्यर्पण इकाई (एनईयू) ने 18 अप्रैल को पश्चिम लंदन के हेस से गिरफ्तार किया था।  अदालत को बताया गया कि सशस्त्र पुलिस अधिकारी व्यक्ति को गिरफ्तार करने और उसका सामान जब्त करने के लिए उसके घर में घुसे थे।  

अमेरिकी अधिकारियों की ओर से क्राउन प्रोसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने अदालत को बताया कि नागराजन हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन की फंडिंग से जुड़ा अकाउंटेंट है और धोखाधड़ी व धनशोधन अपराधों के लिए अमेरिकी अधिकारियों द्वारा वांछित है।
 

इससे पहले महानगर पुलिस की आतंक रोधी कमान ने आतंकवाद की फंडिंग के संदेह में एक और व्यक्ति नजीम अहमद (50 वर्षीय) को गिरफ्तार किया था।  उसे वेल्स से गिरफ्तार किया गया था। महानगर पुलिस ने कहा, राष्ट्रीय आतंकवाद वित्त पोषण जांच इकाई (एनटीएफआईयू) द्वारा चल रही जांच और गिरफ्तारी आतंकवाद वित्तपोषण और धन शोधन से जुड़ी है। नजीम हीरा व्यापारी है। अहमद पर ब्रिटेन और अमेरिका में प्रतिबंधित संगठन हिजबुल्लाह के लिए फंडिंग करने का संदेह है। 
 

 

ब्रिटेन की सरकार ने पिछले सप्ताह नजीम अहमद और सुंदर नागराजन सहित उनके कई संदिग्ध सहयोगियों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की थी। नजीम लेबनान निवासी है और उसके पास बेल्जियम-लेबनान की दोहरी नागरिता है। उस पर अमेरिका ने हिजबुल्लाह के फंडिंग करने का आरोप लगाया था।  उसके सहयोगियों में एक नाम नागराजन का भी है। आरोप है कि नागराजन ने अहमद के लाभकारी हितों को छिपाने के लिए कई कॉर्पोरेट कंपनियों और व्यक्तियों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed