फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian jeweller pune based png jewellers store in us emptied in minutes

USA: अमेरिका में भारतीय ज्वेलर के शोरूम में लूट, फिल्मी अंदाज में घुसे 20 लुटेरे; 3 मिनट में सब कुछ लूटकर फरार

Sun, 16 Jun 2024 04:38 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 16 Jun 2024 04:38 PM IST
सार

USA: अमेरिका के केलिफोर्निया में लुटेरों ने एक भारतीय ज्वेलर के शोरूम में फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। मास्क पहने हुए करीब 20 लुटेरे शोरूम में दाखिल हुए और 3 मिनट में सब कुछ लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Indian jeweller pune based png jewellers store in us emptied in minutes
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में भारतीय ज्वेलर के शोरूम में फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बीस नकाबपोश शोरूम में घुसे और चंद मिनटों में सब कुछ लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
अमेरिका में केलिफोर्निया के सनविले स्थित पीएनजी ज्वेलर के शोरूम में लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी कैमरों में लूट की सारी वारदात कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि चेहरे पर मास्क लगाए करीब 20 लुटेरे शोरूम में घुसते हैं। सभी लुटेरे शोरूम में लगे कांच के शो-केस तोड़ते हैं और वहां रखे आभूषणों को लूट लेते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है।

विज्ञापन

पहले से तैयार की गई थी लूट की योजना
बताया गया है कि शोरूम में सिर्फ एक गार्ड मौजूद था, जिस पर लुटेरों ने आसानी से काबू पा लिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि लुटेरो शोरूम के चारों और फैल जाते हैं और वहां रखे आभूषणों पर हाथ साफ कर लेते हैं। ऐसा लग रहा है कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पहले से सुनियोजित रणनीति तैयार की गई थी क्योंकि सभी लुटेरे अलग अलग शो-केस को तोड़ते दिख रहे हैं।  

सिर्फ तीन मिनट के भीतर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया। लुटेरों के हाव-भाव से लग रहा है कि वे शोरूम के ले-आउट से अच्छी तरह से परिचित थे। वीडियो को देखकर लग रहा है कि लूट की वारदात से पहले शोरूम का अच्छी तरह से सर्वेक्षण किया गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वारदात में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बता दें कि पीएनजी ज्वेलर्स का नाम इसके संस्थापक पुरूषोत्तम नारायण गाडगिल के नाम पर रखा गया था। पीएनजी ज्वेलर्स के अमेरिका, दुबई समेत भारत में कुल मिलाकर 35 शोरूम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed