{"_id":"615620218ebc3e0b99033a7a","slug":"indian-high-commissioner-to-sri-lanka-gopal-baglay-called-on-pm-mahinda-rajapaksa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकात: श्रीलंका से द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत करने पर भारतीय दूत ने की चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मुलाकात: श्रीलंका से द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत करने पर भारतीय दूत ने की चर्चा
Fri, 01 Oct 2021 02:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 01 Oct 2021 02:18 AM IST
सार
इससे कुछ ही दिन पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर श्रीलंकाई विदेश मंत्री जीएल पेइरिस से न्यूयॉर्क में मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात कर आपसी हित के क्षेत्रों में द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।
विज्ञापन
कोलंबो में हुई इस मुलाकात के बाद राजपक्षे ने कहा कि बागले से मुलाकात करके खुशी हुई। हमने उन क्षेत्रों पर बात की, जिनमें दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं और जिनसे दोनों को लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
बागले ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री राजपक्षे से मिलकर आपसी हित के कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध विकसित करने के सिलसिले में उनका मार्गदर्शन सम्मान की बात है।
विज्ञापन
जयशंकर ने न्यूयार्क में पेइरिस से मिलकर संकेत दिया कि जातीय मुद्दों के बाद शेष बचे मुद्दों के निष्पक्ष और न्यायपूर्ण हल की जरूरत दोनों देशों के हित में है।
पेइरिस ने कहा था कि उनका देश लिट्टे कैदियों की रिहाई और एक विवादास्पद कानून पर पुनर्विचार करने समेत कई मुद्दों के हल पर काम कर रहा है।