फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian High Commissioner meets Maldives president Muizzu reiterates commitment to promote bilateral relations

भारत-मालदीव: राष्ट्रपति मुइज्जू से मिले भारतीय उच्चायुक्त; कहा- द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध

Mon, 15 Jul 2024 01:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 01:36 AM IST
सार

भारत के उच्चायुक्त मुनु महावर ने रविवार को मालदीव में राष्ट्रपति कार्यालय में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की। इस दौरान महावर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सामिल होने के लिए मुइज्जू का आभार व्यक्त किया। इस दौरान महावर ने मालदीव और वहां के लोगों की प्रगति और विकास में सहायता के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।  

विज्ञापन
Indian High Commissioner meets Maldives president Muizzu reiterates commitment to promote bilateral relations
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत और मालदीव हिंद महासागर में शांति और स्थिरता बनाए रखने की दिशा में मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। भारत के उच्चायुक्त मुनु महावर और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही मालदीव में भारत द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं पर बात की। 

विज्ञापन


भारत के उच्चायुक्त महावर ने रविवार को मालदीव में राष्ट्रपति कार्यालय में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की। इस दौरान महावर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सामिल होने के लिए मुइज्जू का आभार व्यक्त किया। बाद में महावर ने दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग पर प्रकाश डाला। साथ ही मालदीव के लोगों की प्रगति और विकास में सहायता के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।  
विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति मुइज्जू ने पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार द्वारा किए गए गर्मजोशी से स्वागत और उदार आतिथ्य की सराहना की। उन्होंने मालदीव के विकास में सहायता करने और मालदीववासियों की जरूरतों को पूरा करने की भारत की प्रतिबद्धता के लिए भी आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की मुलाकात के बाद भारतीय उच्चायोग ने राष्ट्रपति कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति पर प्रतिक्रिया दी। एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत मालदीव के साथ अपने विशेष संबंधों को और बढ़ाने को उच्च महत्व देता है।


बता दें कि मुइज्जू ने पिछले साल नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला था, जिसके बाद मुइज्जू ने भारत से उपहार में दिए गए तीन विमानन प्लेटफार्मों का संचालन करने वाले लगभग 90 भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने के लिए कहा था। मुइज्जू के इस कदम से भारत और मालदीव के बीच संबंध गंभीर तनाव में आए गए थे। वहीं, भारत ने 10 मई तक अपने सैन्य कर्मियों को वापस लेकर उनके स्थान पर एक डोर्नियर विमान और दो हेलीकॉप्टरों को संचालित करने के लिए नागरिक कर्मियों की नियुक्ति कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed