फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Foreign Secretary Harshvardhan Shringla says that India and Nepal are true friend

भारत का सबसे अहम दोस्त और विकास साझेदार है नेपाल: विदेश सचिव श्रृंगला

Fri, 27 Nov 2020 10:26 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 27 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Indian Foreign Secretary Harshvardhan Shringla says that India and Nepal are true friend
हर्षवर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि भारत और नेपाल की सोच और दृष्टिकोण एक ही हैं, इसलिए भारत नेपाल के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को लेकर खुद को उसके ‘ सबसे अहम दोस्त और विकास साझेदार’ के रूप में देखता है।

विज्ञापन


उन्होंने नेपाल के लोगों को यह आश्वासन भी दिया कि कोविड-19 का टीका आने के बाद उनकी (नेपाल की) जरूरत पूरा करना भारत की प्राथमिकता होगी। श्रृंगला नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौडयाल के न्यौते पर नेपाल की अपनी पहली दो दिवीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यहां एशियन इंस्टीयूट ऑफ डिप्लोमैसी एंड इंटरनेशनल अफेयर्स द्वारा आयोजित एक परिचर्चा में कहा कि नेपाल और भारत के बीच का रिश्ता ‘गूढ़’ है और उनके भूगोल, सभ्यतागत धरोहर, संस्कृति एवं रीति-रिवाज आपस में मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने करीब 25 मिनट के अपने भाषण में कहा कि भारत अपने आप को नेपाल के सबसे अहम दोस्त और विकास साझेदार के रूप में देखता है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की हमारी आकांक्षाएं तथा ‘समृद्ध नेपाल एवं सुखी नेपाल के आपके लक्ष्य एक दूसरे के अनुकूल हैं। ’

श्रृंगला ने कहा कि हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों में नई गति आई है और ‘‘भारत के लिए नेपाल उसके ‘पड़ोस प्रथम’ दृष्टिकोण का मूल है।  उन्होंने कहा कि भारत का विकास एवं आधुनिकीकरण अधूरा है तथा इसका संबंध सहज एवं सहानभूतिपूर्वक तौर पर नेपाल जैसे पड़ोसी देशों के विकास एवं आधुनिकीकरण से जुड़ा है।

श्रृंगला ने कहा कि साझी सभ्यतागत धरोहर के अलावा नेपाल के साथ भारत का संबंध चार स्तंभों -- विकास सहयेाग, मजबूत कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे में विस्तार एवं आर्थिक परियोजनाओं तथा नेपाल के युवाओं के लिए भारत के शैक्षणिक अवसरों में पहुंच में वृद्धि पर टिका है। उन्होंने कहा कि हम नेपाल की प्राथमिकता के लिए काम करेंगे।

श्रृंगला ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से मुलाकात की और अपने नेपाली समकक्ष के साथ सीमा समस्या समेत विविध मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। उन्होंने राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से और विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली से भी शिष्टाचार भेंट की थी

श्रृंगला ने नेपाल में किया तीन स्कूलों का  उद्घाटन

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने नेपाल के गोरखा जिले में भारत की सहायता से निर्मित तीन स्कूलों का शुक्रवार को उद्घाटन किया। यह जिला 2015 में आए भूकंप का केंद्र था। नेपाल में अप्रैल 2015 में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी जिसमें करीब 9000 लोगों की मौत हो गई थी जबकि करीब 22,000 अन्य घायल हो गए थे।

भारतीय दूतावास ने यहा ट्वीट किया कि विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने यहां गोरखा में 'भारत की पुनर्निर्माण सहायता: लोगों में निवेश और शिक्षा में निवेश के तहत निर्मित तीन स्कूलों का उद्घाटन किया। विदेश मंत्रालय ने स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम का एक वीडियो भी ट्वीट किया।

विदेश सचिव ने मनंग जिले में भारत की सहायता से पुनरुद्धार किये गए एक बौद्ध मठ का भी उद्घाटन किया। मंत्रालय ने ट्वीट किया कि विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मनंग जिले में भारत की मदद से पुनरुद्धार के बाद तैयार ताशोप (तारे) गोम्पा मठ का भी उद्घाटन किया। 

मंत्रालय ने श्रृंगला को उद्धृत करते हुए कहा कि बौद्ध धर्म भारत और नेपाल के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क-सूत्र है।  इससे पहले यहां विदेश नीति थिंक-टैंक ‘एशियन इंस्टीयूट ऑफ डिप्लोमैसी एंड इंटरनेशनल अफेयर्स’ द्वारा आयोजित एक परिचर्चा में श्रृंगला ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच का रिश्ता ‘जटिल’ है और उनकी सभ्यतागत धरोहर, संस्कृति एवं रीति-रिवाज आपस में मिलते हैं।

उन्होंने 2015 में नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप के बाद भारत द्वारा त्वरित रूप से उठाये गये कदमों का दृष्टांत देते हुए कहा कि भारत अपने आप को नेपाल का स्वाभाविक और स्वत: प्रवृत सहयोगकर्ता के रूप में देखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed