{"_id":"5ef6118ba041f753cc5a0e12","slug":"indian-envoy-to-china-vikram-misri-says-that-claim-of-china-over-galwan-completely-untenable","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर निर्माण बंद करे चीन, गलत कोशिशों का पूरा जवाब देगा भारत : विक्रम मिसरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीमा पर निर्माण बंद करे चीन, गलत कोशिशों का पूरा जवाब देगा भारत : विक्रम मिसरी
Fri, 26 Jun 2020 11:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:06 PM IST
सार
चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद पर चीन को आईना दिखाया है। मिसरी ने कड़े शब्दों में कहा है कि दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर रहें इसके लिए जरूरी है कि चीन अपना दायित्व जिम्मेदारी से निभाए। उन्होंने कहा कि चीन की सभी गलत हरकतों का भारत जवाब देने में सक्षम है। ऐसे में चीन को सीमा पर अपने निर्माण कार्य रोक देने चाहिए।
विज्ञापन
विक्रम मिसरी (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter.com/VikramMisri
विस्तार
भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर चीन में भारतीय राजदूत ने गलवां पर चीन के दावे को असमर्थनीय करार दिया है। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने शुक्रवार को कहा, 'चीन का गलवां पर संप्रभुता का दावा पूरी तरह से असमर्थनीय है। इस तरह के दावे कोई मदद करने वाले नहीं हैं।'
विज्ञापन
China's claim of sovereignty over Galwan completely "untenable"; such exaggerated claims are not going to help: Indian envoy to China
— Press Trust of India (@PTI_News) June 26, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
मिसरी ने कहा कि जमीन पर यथास्थिति बदलने की चीन की कोशिशों से द्विपक्षीय संबंधों में दरार पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चीनी सेना की ओर से उठाए गए कदमों ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और भरोसे को काफी नुकसान पहुंचाया है। बेहतर संबंधों के लिए सीमा पर शांति बहुत जरूरी है।
Maintaining peace and tranquillity on the border is sine qua non for progress in the rest of bilateral relationship: Indian envoy to China
— Press Trust of India (@PTI_News) June 26, 2020
उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय सेना की गतिविधियों को लेकर कहा कि भारत ने हमेशा से एलएसी के अपने पक्ष पर ही गतिविधियां की हैं। चीन को भारतीय सैनिकों की सामान्य गश्त में रुकावटें और अड़चनें पैदा करना बंद करना चाहिए, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति सामान्य हो सके।
चीन की ओर से सीमा पर निर्माण कार्य को लेकर मिसरी ने कहा कि चीन को एलएसी के भारतीय हिस्से के क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू करने की कोशिशों को रोकना पड़ेगा। भारत को उम्मीद है कि चीन एलएसी के अपने पक्ष में वापस जाने के लिए सैनिकों को हटाने में और तनाव कम करने में अपनी जिम्मेदारी का एहसास करेगा।
पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन की हरकतों को लेकर मिसरी ने कहा कि जमीनी स्तर पर यथास्थिति को बदलने के चीन के प्रयासों का सीमा संबंधी द्विपक्षीय संबंधों पर प्रभाव पड़ोगा और इसकी प्रतिक्रिया भी होगा। उन्होंने कहा कि संबंधों का ध्यान रखना चीन की भी जिम्मेदारी है और उसे तय करना है कि किस ओर बढ़ा जाए।