फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian envoy meets Bangladesh's home adviser; discusses security co-op, safety of Indians

Bangladesh: बांग्लादेश के गृह सलाहकार से मिले भारतीय राजदूत, भारतीयों की सुरक्षा समेत मुद्दों पर की चर्चा

Mon, 02 Sep 2024 11:13 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 02 Sep 2024 11:13 PM IST
सार

बांग्लादेश के गृह सलाहकार ने भारतीय उच्चायुक्त को आश्वासन दिया कि बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों का बांग्लादेश में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए स्वागत है।

विज्ञापन
Indian envoy meets Bangladesh's home adviser; discusses security co-op, safety of Indians
भारतीय राजदूत ने बांग्लादेश के गृह सलाहकार से मुलाकात की - फोटो : @ihcdhaka

विस्तार

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने सोमवार को अंतरिम सरकार के गृह और कृषि सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी से मुलाकात की और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए भागीदारी के क्षेत्रों पर चर्चा की। इस दौरान सीमा प्रबंधन, क्षमता निर्माण और बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 
विज्ञापन


बांग्लादेशियों के सीमित संख्या में जारी हो रहा वीजा
बांग्लादेश के गृह सलाहकार के साथ अपनी शिष्टाचार मुलाकात के दौरान प्रणय वर्मा ने यह भी घोषणा की कि भारतीय वीजा केंद्र अब बांग्लादेशी नागरिकों के लिए सीमित संख्या में वीजा जारी कर रहे हैं, इसमें मुख्य रूप से आपातकालीन चिकित्सा आवश्यकताओं और विदेश में अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय उच्चायुक्त ने कृषि क्षेत्र में आपसी हित के क्षेत्रों पर भी चर्चा की, जिसमें कृषि अनुसंधान संस्थानों के बीच संभावित सहयोग और मशीनीकृत खेती, कटाई के बाद प्रबंधन आदि में आदान-प्रदान शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भारतीयों की सुरक्षा समेत मुद्दों पर की चर्चा
एक स्थानीय अखबार के अनुसार, इस बैठक में पुलिस सुधार, सीमा सुरक्षा और बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई। अखबार ने सलाहकार के हवाले से कहा, हमारे दोनों देशों को बाढ़ की चेतावनी और पूर्वानुमान पर मिलकर काम करना चाहिए। इस दौरान प्रणय वर्मा ने उन्हें बाढ़ की चेतावनी और पूर्वानुमान के लिए आवश्यक डेटा और जानकारी के साथ भारत की सहायता का आश्वासन दिया। 


'भारत के साथ मजबूत जन-जन संबंध चाहता है बांग्लादेश'
वहीं बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने सोमवार को कहा कि अंतरिम सरकार भारत के साथ मजबूत जन-जन संबंध देखना चाहती है, उन्होंने कहा कि पिछली शेख हसीना सरकार के दौरान इसकी कमी थी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, भारत के प्रति जनता के असंतोष को कम करना संभव है। मेरा मानना है कि हमें इसे दूर करने के लिए सही द्विपक्षीय कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed