फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Embassy rescues 67 Indian youth trapped in cyber crime dens in Laos

लाओस: साइबर अपराधों के अड्डों में फंसे 67 भारतीय युवाओं को बचाया, मदद की अपील पर भारतीय दूतावास ने की पहल

Tue, 28 Jan 2025 07:18 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विएंतियाने
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विएंतियाने Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 28 Jan 2025 07:18 AM IST
सार

लाओस में भारतीय राजदूत प्रशांत अग्रवाल ने बचाए गए सभी युवाओं से मुलाकात की और उनके साथ चर्चा की। दूतावास के बयान के अनुसार, राजदूत प्रशांत अग्रवाल ने युवाओं को उनकी सुरक्षा और भारत में उनकी सुरक्षित वापसी का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
Indian Embassy rescues 67 Indian youth trapped in cyber crime dens in Laos
लाओस में फंसे भारतीयों को बचाया। - फोटो : एजेंसी।

विस्तार

लाओस के बोकियो प्रांत स्थित गोल्डन ट्राएंगल स्पेशल इकोनॉमिक जोन (जीटीएसईजेड) में चल रहे साइबर अपराधों के अड्डों में फंसे 67 भारतीय युवाओं को भारतीय दूतावास ने बचाया है। इन्हें लाओस के अड्डों में तस्करी के जरिये लाया गया था। दूतावास ने सोमवार को घोषणा को कहा, इन युवाओं को जीटीएसईजेड में सक्रिय आपराधिक गिरोह ने धमकी और दुर्व्यवहार से वहां काम करने के लिए मजबूर किया था। मदद के लिए अनुरोध प्राप्त होने पर दूतावास के अधिकारियों ने उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान की। दूतावास की एक टीम ने जीटीएसईजेड का दौरा किया।

विज्ञापन


आवश्यक प्रक्रियाओं और कागजी कार्रवाई को पूरा करने के लिए भारतीय दूतावास ने लाओस अधिकारियों के साथ मिलकर युवाओं को जीटीएसईजेड छोड़ने में मदद की। दूतावास ने बोकियो से विएंतियाने तक उनके परिवहन की सुविधा प्रदान की और बचाए गए व्यक्तियों के लिए भोजन व आवास की व्यवस्था की। लाओस में भारतीय राजदूत प्रशांत अग्रवाल ने बचाए गए सभी युवाओं से मुलाकात की और उनके साथ चर्चा की। दूतावास के बयान के अनुसार, राजदूत प्रशांत अग्रवाल ने युवाओं को उनकी सुरक्षा और भारत में उनकी सुरक्षित वापसी का आश्वासन दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed