फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian embassy gradually winding up evacuation exercise as ceasefire announcement

Iran: संघर्षविराम के बाद भारतीय दूतावास ने बंद किया ऑपरेशन सिंधु, कहा- दोबारा खतरा पैदा हुआ तो करेंगे समीक्षा

Tue, 24 Jun 2025 09:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Jun 2025 09:12 PM IST
सार

Iran: तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि ईरान-इस्राइल संघर्षविराम के बाद निकासी अभियान धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है और हेल्प डेस्क भी बंद कर दी गई है। हालांकि, स्थिति पर नजर बनी हुई है और जरूरत पड़ने पर रणनीति की फिर समीक्षा होगी।

विज्ञापन
Indian embassy gradually winding up evacuation exercise as ceasefire announcement
ऑपरेशन सिंधु (फाइल) - फोटो : एक्स/ईरान में भारतीय दूतावास

विस्तार

तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा कि इस्राइल और ईरान में संघर्षविराम की घोषणा हो चुकी है, इसलिए दूतावास शुरू किए गए निकासी अभियान धीरे-धीरे बंद कर रहा है। इसी कारण दूतावास ने हेल्प डेस्क भी बंद कर दिया है। इसे निकासी के लिए नए लोगों के नाम दर्ज करने के लिए मकसद से खोला गया था। दूतावास ने कहा कि भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और अगर भविष्य में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को कोई खतरा दोबारा पैदा होता है, तो वह अपनी रणनीति की फिर समीक्षा करेगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप का दावा- सीजफायर लागू, इस्राइल नहीं करेगा हमला; ईरान फिर नहीं बना पाएगा परमाणु ठिकाने
विज्ञापन


दूतावास ने जानकारी दी कि सदर होटल में जो कमरे बुक किए गए थे, उन्हें दो और रातों के लिए बरकरार रखा जाएग यानी 26 जून की चेकआउट समय तक। इसका मकसद यह है कि भारतीय नागरिक खुद यह सुनिश्चित कर सकें कि ईरान में सुरक्षा स्थिति वास्तव में सामान्य हो रही है। अगर किसी भारतीय नागरिक को कोई सलाह, सहायता या कोई विशेष जरूरत हो, तो वे पहले से जारी किए गए टेलीग्राम चैनल या हेल्पलाइन नंबरों के जरिए दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। दूतावास ने बताया है कि ये हेल्फलाइन नंबर आने वाले कुछ दिनों तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने भी जारी किया बयान
इससे पहले, पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भी बयान जारी किया। मंत्रालय ने कहा, भारत सरकार ने ईरान और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष के साथ-साथ अमेरिका की ओर से तेहरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों और उसके जवाब में ईरान की ओर से कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों की घटनाओं पर रातभर नजर बनाए रखी। मंत्रालय ने कहा, हम इस पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं, लेकिन साथ ही हम ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम की खबरों और इस दिशा में अमेरिका और कतर की ओर से निभाई गई भूमिका का स्वागत करते हैं।

मंत्रालय ने कहा, हम दोहराते हैं कि इस क्षेत्र में जारी संघर्षों का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति के जरिए ही संभव है। भारत इस दिशा में हरसंभव सहयोग देने को तैयार है और उम्मीद करता है कि सभी पक्ष मिलकर इस क्षेत्र में लंबे समय तक शांति और स्थिरता की दिशा में काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed