फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian embassy did not reach out to students stuck in Kharkiv Ukraine alleges father of KA boy killed in shelling news and updates

यूक्रेन: खारकीव में जान गंवाने वाले छात्र के पिता बोले- भारतीय दूतावास ने शहर में फंसे स्टूडेंट्स से नहीं किया था संपर्क

Tue, 01 Mar 2022 05:38 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 01 Mar 2022 05:38 PM IST
सार

बताया गया है कि शेखरगौड़ा कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था। उसकी मौत की खबर के बाद ही पूरे जिले में दुख का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार को शेखरगौड़ा के घर के बाहर उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

विज्ञापन
Indian embassy did not reach out to students stuck in Kharkiv Ukraine alleges father of KA boy killed in shelling news and updates
यूक्रेन में युद्ध के बीच जान गंवाने वाला भारतीय छात्र नवीनगौड़ा। - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन के खारकीव में रूसी सेना का हमला जारी है। इस हमले की चपेट में आने से मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। इस छात्र का नाम नवीन शेखरगौड़ा बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, वह अपने शेल्टर से निकलकर पास के एक स्टोर पर सामान लेने और करेंसी एक्सचेंज के लिए गए थे। इसी दौरान गोलीबारी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। अब मृतक के पिता ने कहा है कि भारतीय दूतावास अब तक यूक्रेन के खारकीव में फंसे छात्रों से संपर्क तक नहीं कर पाया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि शेखरगौड़ा कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था। उसकी मौत की खबर के बाद ही पूरे जिले में दुख का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार को शेखरगौड़ा के घर के बाहर उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। शेखर के परिवार ने बताया कि उसने पहले शिकायत भी की थी कि भारतीय दूतावास का कोई व्यक्ति उस तक नहीं पहुंचा। वह खारकीव मेडिकल कॉलेज में चौथे साल की पढ़ाई कर रहा था। 
विज्ञापन


नवीन के पिता उज्जनगौड़ा ने कहा कि उसके साथ कई और छात्र खारकीव में एक बंकर में फंसे हैं। वह सुबह ही करेंसी एक्सचेंज कराने और खाना लेने बाहर निकला था। इसी दौरान वह गोलाबारी का शिकार हो गया और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। उज्जनगौड़ा ने बताया कि मंगलवार को जब नवीन से उनकी बात हुई थी, तो उसने बंकर में पानी और खाना खत्म होने की बात बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख मनोज राजन ने बताया कि नवीन के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह शेल्टर से कुछ खरीदारी करने एक स्टोर की तरफ जा रहा था। बाद में स्टोर की तरफ से उसके दोस्त को सूचना मिली कि नवीन की मौत हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई ने खुद खारकीव में मारे गए छात्र के पिता से बात की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें नवीन का शव भारत लाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed