फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian drowns in national park lake while on vacation with friends

US: मोंटाना के नेशनल पार्क की झील में भारतीय युवक डूबा, दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गया था; शव की तलाश जारी

Fri, 12 Jul 2024 04:21 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Fri, 12 Jul 2024 04:21 PM IST
सार

पाटिल छह जून को पार्क की एवलांच झील की घाटी के ट्रैक पर घूम रहा था। जहां से वह एक बड़ी चट्टान से एवलांच क्रीक में गिर गया। युवक के गिरते ही दोस्तों ने शोर मचाया। दोस्तों ने बताया कि उन्होंने पाटिल के शव को पानी डूबते और पानी के बहाव के साथ ऊपर आते देखा। यह साफ नहीं है कि पाटिल पैर फिसलने से नीचे गिरा या चट्टान पर उसका संतुलन बिगड़ गया। 
 

विज्ञापन
indian drowns in national park lake while on vacation with friends
झील में भारतीय युवक डूबा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैलिफोर्निया में काम करने वाला एक भारतीय युवक अमेरिका के मोंटाना स्थित ग्लेशियर नेशनल पार्क की झील में डूब गया। 26 वर्षीय युवक अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने पार्क में गया था। युवक का शव नहीं मिल सका है। पुलिस शव को तलाश रही है। पार्क के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय युवक की पहचान सिद्धांत विट्ठल पाटिल के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि पाटिल छह जून को पार्क की एवलांच झील की घाटी के ट्रैक पर घूम रहा था। जहां से वह एक बड़ी चट्टान से एवलांच क्रीक में गिर गया। युवक के गिरते ही दोस्तों ने शोर मचाया। दोस्तों ने बताया कि उन्होंने पाटिल के शव को पानी डूबते और पानी के बहाव के साथ ऊपर आते देखा। पार्क के अधिकारियों ने बताया कि यह साफ नहीं है कि पाटिल पैर फिसलने से नीचे गिरा या चट्टान पर उसका संतुलन बिगड़ गया। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि शव नहीं मिल सका है। हेलीकॉप्टर से नेशनल पार्क क्षेत्र में शव की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अधिकारियों का कहना है कि पाटिल की मौत हो चुकी है और शव कहीं दब गया है। क्षेत्रीय रेंजरों का मानना है कि युवक का शव चट्टानों और पेड़ों के नीचे दबा हो सकता है। रेंजर लगातार क्षेत्र में शव को तलाश रहे हैं। साथ ही निचले इलाके में निजी सामान को इकट्ठा करना शुरू कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में गहराई और पानी के तेज बहाव के चलते शव को तलाशना मुश्किल हो रहा है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रेंजर्स ने शव का स्थान तय करने के लिए ड्रोन भी उड़ाए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घाटी के निचले इलाके, ब्रिज के आसपास शव की तलाश जारी है। अफसरों का कहना है कि युवक के शव को जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा। 

दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने आया हूं, मां को किया था मेसेज

ग्लेशियर नेशनल पार्क की झील में डूबने से दो घंटे पहले भारतीय युवक सिद्धांत विट्ठल पाटिल ने अपनी मां को मेसेज किया था। युवक के मामा प्रीतेश चौधरी ने बताया कि बीते शुक्रवार को सिद्धांत ने अपनी मां प्रीति को पार्क से ही मेसेज किया था। उसने कहा था कि वह अपने छह दोस्तों  के साथ तीन दिन के लिए पार्क घूमने आया है और यहां छुट्टियों का आनंद ले रहा है। मेसेज में सिद्धांत ने लिखा था कि वह तीन दिन बाद सैन जोस के लिए लौट जाएगा। सिद्धांत सैन जोस में कैडेंस डिजाइन सिस्टम में काम करता था। मूल रूप से पुणे निवासी युवक की मां प्रीति और पिता विट्ठल महाराष्ट्र सरकार के सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं और घटना के जानकारी मिलने के बाद से सदमे में हैं। दोनों ही कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। मामा ने बताया कि सिद्धांत 2020 में अमेरिका गया था। उसने कैलिफोर्निया विवि लॉस एंजिलिस से एमएस किया। इसके बाद 2023 में कैडेंस को जॉइन किया था। 


भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
युवक के मामा प्रीतेश चौधरी ने बताया कि अमेरिका में भारतीय दूतावास में कार्यरत सुरेश शर्मा ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। वे दूतावास के लगातार संपर्क में हैं। वहीं महाराष्ट्र के नेता शरद पवार, देवेंद्र फड़नवीस ने सरकार को पत्र लिखकर मदद मांगी है। साथ ही पुणे निवासी केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल लगातार विदेश मंत्री एस जयशंकर से तलाशी अभियान की जानकारी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed