फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Defence forces participated in Bastille Day PM Modi joined as Chief guest

Bastille Day: फ्रांस में गूंजा- सारे जहां से अच्छा, तीनों सेनाओं ने दिखाया दम; पीएम मोदी भी हुए शामिल

Sat, 15 Jul 2023 06:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 15 Jul 2023 06:16 AM IST
सार

तीनों सेनाओं के 269 सदस्यीय दल ने परेड में भाग लिया। भारतीय सेना की टुकड़ी में राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट और पंजाब रेजिमेंट शामिल थी। दल का नेतृत्व कमांडर व्रत बघेल ने किया। हाशिमारा से 101 स्क्वाॅड्रन से भारतीय वायुसेना के राफेल जेट परेड के दौरान फ्लाई पास्ट का हिस्सा बने।

विज्ञापन
Indian Defence forces participated in Bastille Day PM Modi joined as Chief guest
PM Modi-French President Macron - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह पर हुई बास्तील दिवस परेड में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शामिल हुए। सारे जहां से अच्छा की धुन और परेड में शामिल भारत की तीनों सेनाओं के मार्चिंग दस्ते ने वहां मौजूद भीड़ को मंत्रमुग्ध कर लिया। इस मौके पर फ्रांस के आकाश में फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के राफेल लड़ाकू विमान ने भी अपने करतब दिखाए।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 1.4 अरब भारतीय एक मजबूत और भरोसेमंद भागीदार होने के लिए फ्रांस के हमेशा आभारी रहेंगे। ईश्वर से कामना है यह संबंध और भी गहरा हो। इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में ट्वीट किया, विश्व इतिहास में एक दिग्गज, भविष्य में निर्णायक भूमिका निभाने वाला, एक रणनीतिक साझेदार, एक मित्र। हमें 14 जुलाई की परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में भारत का स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है। एक अन्य ट्वीट में मैक्रों ने लिखा, इस 14 जुलाई को, भारत के सैनिक और राफेल विमान हमारे सैनिकों के साथ मार्च कर रहे हैं और उड़ान भर रहे हैं। 

विज्ञापन

269 सदस्यीय भारतीय दल ने किया मंत्रमुग्ध
तीनों सेनाओं के 269 सदस्यीय दल ने परेड में भाग लिया। भारतीय सेना की टुकड़ी में राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट और पंजाब रेजिमेंट शामिल थी। दल का नेतृत्व कमांडर व्रत बघेल ने किया। हाशिमारा से 101 स्क्वाॅड्रन से भारतीय वायुसेना के राफेल जेट परेड के दौरान फ्लाई पास्ट का हिस्सा बने। वायुसेना के जत्थे का नेतृत्व स्क्वॉड्रन लीडर सिंधु रेड्डी ने किया। पीएम मोदी ने सलामी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed